फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   Baghpat News: Bloody struggle over the victory and defeat of the election, one killed, three injured

Baghpat News: चुनावी रंजिश को लेकर खूनी संघर्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और धारदार हथियार, एक की मौत, तीन घायल

Wed, 24 May 2023 10:07 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 24 May 2023 10:07 AM IST
सार

बागपत के छपरौली कस्बे में सभासद के चुनाव में हार जीत को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। संघर्ष के दौरान एक की मौत हो गई जबकि तीन घायल हुए हैं। घटना की जानकारी लेने के लिए बुधवार सुबह एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय भी पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Baghpat News: Bloody struggle over the victory and defeat of the election, one killed, three injured
एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय जानकारी करने पहुंचे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत में छपरौली कस्बा में मंगलवार देर रात दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कस्बे में सभासद चुनाव में हार जीत की बात को लेकर मंगलवार की देर रात दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। खूनी संघर्ष में एक की मौत हो गई ,जबकि तीन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका उपचार चल रहा है। वही पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भिजवा दिया है।

विज्ञापन


घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी ने पीड़ित परिजनों से बात कर घटना के बारे में जानकारी ली। फिलहाल पुलिस पूरी घटना की तफ्तीश में जुट गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: विश्व स्कीजोफ्रेनिया दिवस: जादू-टोना नहीं, मानसिक बीमारी है स्कीजोफ्रेनिया, इलाज कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन

Baghpat News: Bloody struggle over the victory and defeat of the election, one killed, three injured
एसपी बागपत अर्पित विजयवर्गीय - फोटो : अमर उजाला

जानकारी के अनुसार छपरौली कस्बे के वार्ड 12 से जीते प्रत्याशी अमित पक्ष पर हारे हुए प्रत्याशी प्रभात पक्ष ने हमला बोल दिया। जिसमें गजेंद्र पर धारदार हथियार तलवार से हमला बोल किय गया। हमले में गजेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अश्वनी और भूदेव घायल हो गए। उन्हें अस्पताल भिजवाया गया जहां उनका उपचार चल रहा है।
 

पीड़ित पक्ष के युवक ने बताया कि सभासद के चुनाव में हुई हार जीत को लेकर बीती रात हारे हुए सभासद पक्ष के लोगों ने जीते हुए सभासद पक्ष के लोगों पर हमला बोल दिया। तलवार और धारदार हथियार से हमला करते हुए कई लोगों को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसमें गजेंद्र एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद पुलिस को सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed