{"_id":"615b61838ebc3e0dfa74d443","slug":"in-the-case-of-leaving-the-family-home-accused-saadman-alias-150-kg-was-sent-to-jail-sardana-news-mrt559256381","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार के घर छोड़कर जाने के मामले में आरोपी सादमान उर्फ डेढ़ सौ किलो को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार के घर छोड़कर जाने के मामले में आरोपी सादमान उर्फ डेढ़ सौ किलो को जेल भेजा
विज्ञापन

सरधना। मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी सादमान उर्फ डेढ़ सौ किलो को पुलिस ने दर्ज मुकदमे में सोमवार को जेल भेज दिया। डेढ़ सौ किलो के खिलाफ महबूब ने मुकदमा दर्ज कराया था। महबूब की दो बेटियों की शादी के दौरान उसने जमकर बवाल काटा था, जिसके बाद बरात आनन-फानन में पड़ोसी के मकान की डेढ़ फीट की खिड़की के रास्ते रुखसत हुई थी। शादी के अगले दिन महबूब का परिवार भी घर छोड़कर चला गया था।
मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी सादमान उर्फ डेढ़ सौ किलो पुत्र मस्ता ने सोमवार को थाने पहुंचकर दर्ज मुकदमे में सरेंडर कर दिया। एक शादी समारोह के दौरान सादमान उर्फ डेढ़ सौ किलो ने मोबाइल व नकदी चोरी के मामले में हंगामा किया था। साथ ही महबूब की दोनों बेटियों की रुखसती भी मुख्य गेट से न होकर पड़ोसी के मकान में लगी डेढ़ फीट की खिड़की के रास्ते से ही हुई। पूरी बरात भी उसी खिड़की से निकली थी।
हंगामे के दौरान लोगों की भीड़ ने सादमान से छीना तमंचा भी पुलिस को सौंपा था, लेकिन उसके बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। जिसके बाद महबूब का परिवार सामान समेटकर घर छोड़कर चला गया था।
विज्ञापन
अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया तो पुलिस ने हो रही फजीहत के चलते रविवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। साथ ही सादमान पर गिरफ्तारी के लिए दबाव बनाने को उसके पिता को हिरासत में ले लिया। जिसके बाद सोमवार को आरोपी सादमान थाने पहुंचा और दर्ज मुकदमे में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। आरोपी के जेल जाने से मोहल्लेवासियों ने थोड़ी राहत की सांस ली है।
थानाध्यक्ष लक्ष्मण वर्मा का कहना है कि आरोपी सादमान उर्फ डेढ़ सौ किलो को नानू ईदगाह के पास से सोमवार तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है।