फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   In Nanglamal, people of two communities clashed and fired at each other over crowd on the road

Meerut News: नंगलामल में रास्ते पर भीड़ को लेकर दो संप्रदाय के लोगों में मारपीट, फायरिंग

Mon, 20 Jan 2025 01:32 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
In Nanglamal, people of two communities clashed and fired at each other over crowd on the road
मुंडाली। थाना क्षेत्र के गांव नंगलामल में रविवार को उमरा पर जा रहे युवक को विदा करने आए लोगों की भीड़ रास्ते पर खड़े होने को लेकर विवाद हो गया। दो संप्रदाय के लोगों के बीच मारपीट के बाद जमकर फायरिंग हुई। हाथ में छर्रा लगने से एक व्यक्ति घायल हो गया। पीड़ित ने गांव के आठ आरोपियों रिपोर्ट दर्ज कराई है। तनाव के मद्देनजर गांव एसपी देहात राकेश कुमार मिश्रा और सीओ किठौर ने पुलिस बल के साथ पैदल मार्च किया। गांव में भी पुलिसबल की तैनाती की गई है।
विज्ञापन

नंगलामल निवासी नौशाद रविवार दोपहर बाद उमरा के लिए सऊदी अरब जा रहा था। उसे विदा करने के लिए आए परिजन और रिश्तेदार रास्ते पर खड़े थे। इसी बीच वहां से यजेंद्र अपनी पत्नी रेशमा के साथ दवाई लेने के लिए जा रहा था। रास्ते में अत्यधिक भीड़ होने पर उसने रास्ते पर खड़े लोगों को हटने के लिए कहा। आरोप है कि इस बात को लेकर रास्ते पर खड़े लोग उससे उलझ गए। उसके साथ मारपीट कर दी। यजेंद्र पक्ष के लोग आए तो आरोपियों ने फायरिंग कर दी। हाथ में छर्रा लगने से यजेंद्र घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर यजेंद्र के पक्ष में गांव के लोग बड़ी संख्या में एकत्र हो गए। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया और यजेंद्र को अस्पताल भेजा।
विज्ञापन

पीड़ित यजेंद्र ने मुंडाली थाने पर रिजवान, मुईनुद्दीन, शौकत, गुलहसन, इरफान, नदीम, शहजाद, हाशिम आदि के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपी पक्ष के लोगों ने भी दूसरे पक्ष पर अराजकता करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर गांव में तनाव के हालात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों को तलाश किया जा रहा है। गांव में माहौल शांत है। फिर भी एहतियातन गांव में कई प्वाइंटों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। यदि कोई अराजकता फैलाने, शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed