{"_id":"6404cf4149c57462d50eadd3","slug":"in-meerut-hari-nagar-locality-of-brahmpuri-stone-pelting-took-place-over-donation-between-two-communities-2023-03-05","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदे पर बवाल: मेरठ में दो समुदाय के बीच हुआ विवाद, जमकर हुआ पथराव; मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदे पर बवाल: मेरठ में दो समुदाय के बीच हुआ विवाद, जमकर हुआ पथराव; मौके पर कई थानों की पुलिस तैनात
Sun, 05 Mar 2023 11:13 PM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
Published by: Vikas Kumar
Updated Sun, 05 Mar 2023 11:13 PM IST
सार
सूचना पर एसपी सिटी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इसमें अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हरी नगर मोहल्ले में दो समुदाय के बीच पथराव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के हरी नगर में होलिका दहन के चंदे को लेकर दो समुदायों में संप्रदायिक तनाव हो गया। जिसके बाद दोनों पक्षों में मारपीट के साथ पथराव व बोतलें चलीं।
विज्ञापन
Trending Videos
घटनास्थल पर पहुंचा पुलिस बल
- फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एसपी सिटी पहुंचे और घटना की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि इसमें अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाके में कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाके के पार्षद शहजाद मेवाती सहित पार्षद का भाई भूरा, उसके दोनों बेटे, इंतजार, सेफू कपड़े वाला और उसके बेटे पर हमले का आरोप है। उधर एसपी सिटी पीयूष सिंह का कहना है कि होली के चंदे को लेकर झगड़ा हुआ। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
भाजपा के कई नेता थाने में पहुंंचकर हंगामा किया
- फोटो : अमर उजाला
दूसरी तरफ भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा समेत तमाम नेता थाने में पहुंचकर हंगामा किया। मौके पर एसएसपी भी पहुंचे।