{"_id":"6314381f4a43dd53141b083a","slug":"in-meerut-for-remain-a-dozen-govansh-the-villagers-get-angry","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut : जानी क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर गोवंश के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में फैला रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut : जानी क्षेत्र में मुख्य मार्ग पर गोवंश के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में फैला रोष
Sun, 04 Sep 2022 11:32 AM IST
Dimple Sirohi
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sun, 04 Sep 2022 11:32 AM IST
सार
मेरठ के जानी में रविवार को खेत पर जा रहेे ग्रामीणों को जंगल में बहुत दूर तक गोवंश के अवशेष फैले हुए दिखाई पड़े। इससे ग्रामीणों में रोष फैल गया। इसकी जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस, गोवंश अवशेषों को जेसीबी मंगवा कर गड्ढा खोद वाकर दबाने का प्रयास करने लगी। वहीं ग्रामीणों ने विरोध करते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
हंगामा करते लोग
- फोटो : amar ujala
विस्तार
मेरठ के जानी थाना क्षेत्र के मुस्लिम बहुल गांव जानी कलां में रविवार की सुबह जानी-पूठरी मार्ग के जंगल में करीब एक दर्जन गोवंश के अवशेष मिलने पर ग्रामीणों में रोष फैल गया। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने हिंदू संगठनों के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया है। जानी में गोकशी की घटना से गुस्साए मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने इंस्पेक्टर जानी को की हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जानी कला के जंगल में आज सुबह खेत पर गए ग्रामीणों को जानी-पूठरी मार्ग स्थित जंगल में बहुत दूर तक गोवंश के अवशेष फैले हुए दिखाई पड़े। इससे ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: CM in Bijnor: सीएम योगी ने दूसरे दिन वरिष्ठ नागरिकों के साथ की बैठक, डाक बंगले में लगाए पौधे
विज्ञापन
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस गोवंश अवशेषों को जेसीबी मंगवा कर गड्ढा खोद वाकर दबाने का प्रयास करने लगी। इस दौरान हिंदू संगठन के सदस्य भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने विरोध करते हुए पुलिस को गोवंश अवशेष दबाने से रोक दिया। हिंदू संगठन के सदस्य तुरंत आरोपियों की मांग को लेकर हंगामा करने लगे, पुलिस हिंदू संगठनों के सदस्यों को समझाने का प्रयास कर रही हैं।
लेकिन हिंदू संगठन के सदस्य मौके पर हंगामा कर रहे हैं। वह मौके पर उच्च अधिकारियों को बुलाने की मांग कर रहे हैं।