फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   CM in Bijnor: CM Yogi plants tree in Daak Bangla, held a meeting with senior citizens on second day

CM in Bijnor: सीएम योगी ने जिले के विकास के लिए मांगे सुझाव, मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण

Sun, 04 Sep 2022 11:22 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Sep 2022 11:22 AM IST
सार

बिजनौर पहुंचे सीएम योगी ने अपने दौरे के दूसरे दिन महात्मा विदुर सभागार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक की। साथ ही डाक बंगले में सीएम योगी ने पौधारोपण भी किया। इसके बाद निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
CM in Bijnor: CM Yogi plants tree in Daak Bangla, held a meeting with senior citizens on second day
पौधारोपण व बैठक करते सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बिजनौर दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दूसरे दिन महात्मा विदुर सभागार में वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठक की। इस दौरान डाक बंगले में सीएम योगी ने पौधारोपण भी किया। इसके बाद सीएम योगी निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करने पहुंचे। सीएम योगी के आगमन को लेकर मेडिकल कॉलेज में पहले ही तमाम व्यवस्थाएं कर ली गईं। हेलीपैड बनाया गया। वही सड़क मार्ग से जाने की संभावना को लेकर बिजनौर-नजीबाबाद रोड को बंद कर दिया गया था। चप्पे-चप्पे पर पुलिस-बल तैनात किया गया।

विज्ञापन


हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर से महात्मा विदुर मेडिकल कॉलेज पहुंचे और वहां का निरीक्षण किया। इस दौरान जिले के अधिकारी उनके साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन


उद्यमियों से मांगे सुझाव
महात्मा विदुर राजकीय मेडिकल कॉलेज में भगवान गणेश की पूजा अर्चना करने के बाद सीएम योगी ने नवनिर्मित महात्मा विदुर सभागार में उद्यमियों के साथ बैठक की और उनसे बिजनौर के विकास के लिए सुझाव भी मांगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Baghpat: दोस्त की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार, बोला-बहन पर रखता था बुरी नजर


इससे पहले शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज उत्तर प्रदेश देश में कानून-व्यवस्था की नई मिसाल बना है। कभी प्रदेश दंगों के लिए जाना जाता था। रोज दंगा होता था और इससे विकास बाधित होता था। कोई प्रदेश में आना नहीं चाहता था लेकिन साढ़े पांच साल में कोई दंगा नहीं हुआ। प्रदेश दंगा मुक्त हो चुका है। अब प्रदेश में निवेश हो रहा है। जो निवेश कर रहे हैं, हम उन्हें सुरक्षा दे रहे हैं।



इस दौरान मुख्यमंत्री ने नई पुलिस लाइन के पास आयोजित सभा के मंच से जिले में 235 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान जनसभा में मोदी-योगी के खूब नारे लगे।
    
शनिवार को नई पुलिस लाइन में बैरक और आवासों का लोकार्पण करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (एनसीआरबी) की रिपोर्ट में कहा गया कि उत्तर प्रदेश में पांच साल में कोई दंगा नहीं हुआ है। इसी का परिणाम है कि निवेश आ रहा है। रोजगार सृजन हो रहा है। प्रदेश में हाईवे, एक्सप्रेसवे और एयरपोर्ट बन रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed