फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   in case of farmer s death announcement of general assembly

टोल पर किसान की मौत के मामले में महापंचायत का एलान

Sun, 09 Feb 2020 01:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Feb 2020 01:51 AM IST
विज्ञापन
in case of farmer s death announcement of general assembly
मोदीपुरम/मेरठ। सिवाया टोल प्लाजा पर बीती तीन फरवरी को पोल से टकराकर ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक किसान सोनू की मौत का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इस बाबत शनिवार को गांव दुल्हैड़ा में पंचायत हुई। जिसमें सपा नेता अतुल प्रधान ने पीड़ित परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा एवं सीबीआई जांच की मांग उठाई। वहीं, पुलिस पर जानबूझकर तहरीर बदलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पुलिस को जांचकर आरोपियों को जेल भेजना चाहिए था।
विज्ञापन

पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के गांव दुल्हैड़ा निवासी सोनू चौहान पुत्र रमेश बीती तीन फरवरी को ट्रैक्टर-टॉली में गन्ना लेकर दौराला चीनी मिल में जा रहा था। ट्रॉली टोल के समीप एक पोल से टकरा गई थी। जिसमें किसान सोनू की मौत हुई थी। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर वहां हंगामा कर धरना दिया था। इस मामले में पुलिस ने दो टोल कर्मी विचित्र पाल पुत्र ब्रह्मपाल निवासी अझौता एवं अजय तोमर पुत्र ब्रजपाल सिंह निवासी अलीपुर थाना सरधना को जेल भेज दिया था। इस मामले में शनिवार को सपा नेता अतुल प्रधान पीड़ित के घर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को 50 लाख रुपये का मुआवजा एवं मामले की सीबीआई जांच की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि वे धरना-प्रदर्शन एवं सड़क जाम नहीं करेंगे। हालांकि इस लड़ाई को शिद्दत से जरूर लडे़ंगे। पुलिस को चाहिए कि नामजद आरोपियों को जेल भेजे। यदि पुलिस-प्रशासन सोमवार तक मांगे नहीं मानता तो सोमवार को गांव में ही महापंचायत कर वहां से कलक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया जाएगा। इस दौरान ग्राम प्रधान बबलू चौहान, विनित भराला, विहिप नेता प्रेमपाल चौहान, नरेश चौहान, संदीप चौहान, सोहनवीर, मीनाक्षी चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुलिस ने बदल दी तहरीर
किसान सोनू चार भाइयों में सबसे छोटा था। उसके बड़े भाई नवीन, रवि एवं सचिन आदि का आरोप है कि पुलिस ने जान बूझकर उनकी तहरीर बदली है। पुलिस ने टोल कर्मियों को साठगांठ कर जेल भेजा है। तहरीर में नामजद आरोपियों को जेल नहीं भेजा। इसकी उच्चाधिकारियों से शिकायत की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी और मां का बुरा हाल
सोनू की मौत के बाद मां ब्रह्मवती एवं पत्नी सुदेश का बुरा हाल है। सोनू के पांच वर्षीय पुत्र सोम एवं दो वर्षीय पुत्री परीक्षा है। सुदेश का कहना है कि अब दोनों बच्चों की परवरिश का संकट उत्पन्न हो गया है।

सोनू की मौत के मामले में दो टोल कर्मियों को जेल भेज दिया है। जांच में दोषी पाए जाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस इस मामले में गंभीरता से काम कर रही है। -जितेंद्र सरगम, सीओ दौराला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed