फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Imran Masood has supported Minister Sanjeev Balyan, there is demand to make West UP a separate state

यूपी: वेस्ट यूपी के बयान पर बालियान के समर्थन में इमरान, बोले- मोदी है तो मुमकिन है, सोम को लेकर कही बड़ी बात

Tue, 03 Oct 2023 10:38 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ Published by: कपिल kapil Updated Tue, 03 Oct 2023 10:38 PM IST
सार

Meerut News : इमरान मसूद ने मंत्री संजीव बालियान की पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने वाली मांग का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि मोदी है तो मुमकिन है।

विज्ञापन
Imran Masood has supported Minister Sanjeev Balyan, there is demand to make West UP a separate state
इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर के कद्दावार नेता पूर्व विधायक इमरान मसूद ने पश्चिमी यूपी को अलग राज्य बनाने वाली मांग को जायज बयाया है। उन्होंने केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश अलग प्रदेश बने, ये वक्त की मांग है।

विज्ञापन


मंगलवार को सहारनपुर से दिल्ली जाते समय मेरठ में पत्रकारों से बात करते हुए इमरान मसूद ने कहा कि डॉ. संजीव बालियान केंद्रीय राज्यमंत्री है, उनका हर लफ्ज वजन रखता है, यूं ही नहीं उन्होंने यह मुद्दा उठाया है। वैसे मोदी है तो मुमकिन है, शायद उन्हें समझ आ जाए। पश्चिमी उप्र के हर व्यक्ति की वही भावना है, जो संजीव बालियान की है। न्याय के लिए 750 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। राजनीतिक रूप से भी भेदभाव हो रहा है।

विज्ञापन

इमरान मसूद ने गुर्जरों का मसला उठाते हुए कहा कि पश्चिमी यूपी में गुर्जरों की बड़ी तादात होने के बाद भी गुर्जर कैबिनेट मंत्री नहीं है। गुर्जरों को सही प्रतिनिधित्व नहीं मिल रहा है। हम तो पहले से ही अलग राज्य के पक्षधर रहे हैं। अलग राज्य होगा तो विकास के साथ समद्ध प्रदेश हो और सभी समाज को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा।

भाजपा के पूर्व विधायक संगीत सोम के बयान पर उन्होंने कहा कि उन्हें सही जानकारी नहीं है। उन्होंने सवाल किया कि भाजपा प्रदेश में जातिगत गणना क्यों नहीं कराती। बिहार की तरह यहां भी जातिगत आंकडे़ जारी होने चाहिए।

यह भी पढ़ें: UP: बिहार के बाद पश्चिमी यूपी से उठी प्रदेश में जाति गणना की मांग, लक्ष्मीकांत वाजपेयी बोले- आंकड़े अविश्वसनीय

विज्ञापन

एक सवाल के जवाब में इमरान मसूद ने बसपा सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री मायावती पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में वो गठबंधन में शामिल नहीं हुई तो बसपा जीरों पर आउट हो जाएगी। वर्ष 2007 में अपने दम पर सरकार बनाने वाले मायावती को 2022 में केवल एक सीट मिली। क्योंकि कांशीराम ने जो मिशन मूवमेंट चलाया था, वह दम तोड़ रहा है। मिशन मूवमेंट को बचाने की जिम्मेदारी मायावती की है। मायावती को गठबंधन में आना चाहिए, नहीं तो बहुत जगह उम्मीदवार भी नहीं मिलेंगे, कई सीटों पर जमानत भी नहीं बचेगी।

यह भी पढ़ें: Earthquake in UP: भूकंप के तेज झटकों से दहला पश्चिमी यूपी, मेरठ में घरों और ऑफिस से बाहर दौड़े लोग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed