फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   important decision in sayunkt vyapar sangh clash

संयुक्त व्यापार संघ के विवादों में अहम फैसला आज

Fri, 13 Dec 2019 01:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
important decision in sayunkt vyapar sangh clash
मेरठ। संयुक्त व्यापार संघ के अरुण वशिष्ठ पैनल की विशेष बैठक शुक्रवार को संयुक्त व्यापार संघ कार्यालय मेट्रो प्लाजा में बुलाई गई हैं। बैठक में व्यापारियों के साथ बैठकर आमसभा का एजेंडा तैयार किया जाएगा। आमसभा 21 दिसंबर को संभावित है। बैठक में नवीन गुप्ता पैनल द्वारा कराए जा रहे चुनाव के संबंध में भी व्यापारियों से चर्चा की जाएगी। महामंत्री अरुण वशिष्ठ का दावा हैं कि इस बैठक में शहर के प्रमुख बाजारों से लगभग 200 व्यापारी शामिल होंगे।
विज्ञापन

अध्यक्ष नवीन गुप्ता और महामंत्री अरुण वशिष्ठ पैनल के बीच हुए मतभेद ने संयुक्त व्यापार संघ को दो फाड़ कर दिया है। अब व्यापारी ही निर्णय लेंगे। हालांकि नवीन गुप्ता को आमसभा में व्यापारियों का समर्थन प्राप्त हुआ था। जिस पर अरुण वशिष्ठ ने कहा कि नवीन गुप्ता चुनाव का नाटक कर रहे हैं। जो उनके सामने खड़े हैं उनके संबंध में भी क्या कहा जा सकता है। प्रत्येक बाजार में वह अपने 15-16 पदाधिकारियों के साथ जा रहे हैं। अब वह स्वयंभू अध्यक्ष बनना चाहते हैं। इन सभी मुद्दों पर चर्चा करने के उद्देश्य से शहर के प्रमुख बाजारों से लगभग 200 व्यापारियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में इन सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। व्यापारी संगठनों की रसीदें भी काटी जा रही हैं।
विज्ञापन

प्रत्याशी समर्थन पाने में जुटे
महामंत्री प्रत्याशी संजय गोयल ने कहा कि बाजार में उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। बाजार में ज्यादातर व्यापारी नवीन गुप्ता पैनल के संजय जैन का विरोध कर रहे हैं। अध्यक्ष प्रत्याशी नवीन गुप्ता ने संजय जैन को गलत चुना है। संजय गोयल ने अपनी टीम के साथ कबाड़ी बाजार, दिल्ली गेट, दाल मंडी, घंटाघर, वैली बाजार आदि क्षेत्रों का दौरा किया। उधर, नवीन गुप्ता ने कहा कि आरोप लगाना तो प्रत्याशी का धर्म होता हैं और महामंत्री प्रत्याशी अपना धर्म निभा रहे हैं। व्यापारी मत देकर स्वयं निर्णय लेंगे कि वे किसके साथ हैं। हम किसी पर प्रत्याशी पर कोई टिप्पणी नहीं करते हैं। नवीन गुप्ता पैनल ने बृहस्पतिवार को रोहटा रोड, रेलवे रोड, जैन नगर, गुरुनानक नगर, दिल्ली रोड पर व्यापारियों से संपर्क किया। इस दौरान संजय जैन, विजय आनंद, मनीष शर्मा, राजेश सिंघल, अंकुर गोयल, तिलक नारंग, संदीप, लल्लू मक्कड़ आदि रहे। उधर, अध्यक्ष प्रत्याशी रूपक अग्रवाल ने कंकरखेड़ा क्षेत्र में जनसंपर्क किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगठन कार्यालय में कब्जे का प्रयास
नवीन गुप्ता ने कहा कि मेट्रो प्लाजा स्थित संयुक्त व्यापार संघ कार्यालय पर अरुण वशिष्ठ पैनल कब्जे का प्रयास कर रहा है। कार्यालय में 50 लोगों के बैठने की जगह हैं। शुक्रवार को आयोजित होने वाली बैठक के लिए लगभग 1200 व्यापारियाें से संपर्क किया गया है। अरुण वशिष्ठ पैनल चुनाव को प्रभावित करने का प्रयास कर रहा है। संगठन को विभाजित करने का प्रबल प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed