{"_id":"5c1dd637bdec2256f87b2c04","slug":"imam-of-a-mosque-killed-by-knife-in-bijnor-up-police-on-the-spot","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: मस्जिद के इमाम की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस मौके पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: मस्जिद के इमाम की चाकू से गोदकर हत्या, पुलिस मौके पर
Sat, 22 Dec 2018 11:44 AM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Sat, 22 Dec 2018 11:44 AM IST
विज्ञापन
चाकू से गोदकर हत्या
यूपी के बिजनौर में शुक्रवार देर रात एक मस्जिद के इमाम की हत्या से इलाके में सनसनी मच गई। ग्रामीणों को घटना की जानकारी आज सवेरे हुई, जिसके बाद इलाके में कोहराम मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुची और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
नूरपुर थानाक्षेत्र के गांव नगला में एक मस्जिद के 24 वर्षीय इमाम की कुछ अज्ञात लोगों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार ग्रामीण सवेरे नमाज के लिए मस्जिद पहुंचे तो फर्श पर इमाम की खून में लथपथ लाश पड़ी मिली। ग्रामीणों ने डायल 100 को इसकी सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर इमामे के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
Trending Videos
पुलिस बल के साथ प्रभारी निरीक्षक सुमन कुमार भी मौके पर पहुंचे हैं। वहीं पुलिस के अनुसार प्राथमिक जांच पड़ताल में प्रेम संबंध के कारण हत्या किए जाने का अंदेशा लगाया जा रहा है। हालांकि हत्यारोपी कौन है इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/
