फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IMA practitioners fast from today

आईएमए के चिकित्सकों का आज से अनशन

Wed, 10 Feb 2021 01:52 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 01:52 AM IST
विज्ञापन
IMA practitioners fast from today
आईएमए के चिकित्सकों का आज से अनशन
विज्ञापन

मेरठ। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के चिकित्सक बुधवार से ‘मिक्सोपैथी’ के विरोध में अनशन करेंगे। तीन दिन तक चलने वाले अनशन में सुबह 9 बजे से चिकित्सक 6-6 घंटे के लिए आईएमए भवन में बैठेंगे।
जिले में आईएमए में करीब 1150 चिकित्सक पंजीकृत हैं, जो इस विरोध में शामिल होंगे। आईएमए अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर ने बताया कि इस दौरान मरीजों को कोई परेशानी नहीं होगी। चिकित्सक अपनी ओपीडी भी करेंगे और अस्पताल भी जाएंगे। सभी ओपीडी, अस्पताल और इमरजेंसी सेवाएं भी खुली रहेंगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि हमारी एसोसिएशन मिक्सोपैथी के खिलाफ है। मिक्सोपैथी के कारण देश में चिकित्सकों की गुणवत्ता काफी कम हो जाएगी। चिकित्सक केंद्र सरकार से हर हाल में इस नीति को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। अनशन पर कुछ सदस्य बैठेंगे। फिर उसके बाद उनका स्थान अन्य चिकित्सक ले लेंगे। इस प्रकार यह क्रम तीन दिन 12 फरवरी तक चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आईएमए सचिव डॉ. मनीषा त्यागी ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा की शुद्धता को बनाए रखने और समाज को मिक्सोपैथी से होने वाले दुष्परिणामों से बचाने के लिए आईएमए ने यह आंदोलन शुरू किया है।

यह है मिक्सोपैथी
केंद्र सरकार ने आयुर्वेद चिकित्सकों को सर्जरी की अनुमति देने का फैसला किया था। इस फैसले के खिलाफ एलोपैथिक चिकित्सक लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने इसे मिक्सोपैथी नाम दिया है। दो पैथियों को एक जगह मिला देने के कारण ऐसा कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed