{"_id":"5b0187c54f1c1b5c798b555c","slug":"illicit-relation-with-a-young-man-s-bhabi-in-baghpat-wife-filed-a-report","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाभी के साथ पति को आपत्तिजनक हालत देख... उड़े पत्नी के होश, उठाया ये बड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाभी के साथ पति को आपत्तिजनक हालत देख... उड़े पत्नी के होश, उठाया ये बड़ा कदम
यूपी अमर उजाला ब्यूरो, बागपत
Updated Tue, 22 May 2018 11:33 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
मायके से सुसराल पहुंची महिला ने अपने पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो उसके होश उड़ गए। पत्नी ने विरोध किया तो उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। फिर इसके बाद महिला ने ये बड़ा कदम उठाया।
विज्ञापन
घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद की है। यहां ईदगाह मोहल्ले में भाभी से अनैतिक संबंधों का विरोध करने पर पति ने गैस सिलेंडर के पाइप से महिला की पिटाई कर दी। शोर शराबा सुनकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी पति मारने की धमकी देकर चला गया। महिला ने पति के खिलाफ कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
पढ़ें : भांजे ने मामी से बनाए अवैध संबंध, विरोध करने पर मामा को मार डाला और फिर...
विज्ञापन
झंकार गली बागपत निवासी आस मोहम्मद ने 12 साल पहले अपनी बेटी सायरा का निकाह मोहल्ला ईदगाह निवासी शकील के साथ किया। अब महिला के चार बच्चे हैं। निकाह के बाद कई साल तक सब कुछ ठीक चला। आरोप है कि दो साल से उसके पति का अपनी भाभी से प्रेम प्रसंग चल रहा है। शनिवार को महिला मायके से ससुराल पहुंची तो उसने पति को भाभी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया। महिला ने इसका विरोध किया तो पति ने गैस सिलेंडर के पाइप से महिला की पिटाई कर दी और तब तक पिटाई करता रहा, जब तक महिला बेहोश नहीं हो गई। चीख पुकार सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। आरोपी पति मारने की धमकी देकर भाग गया। महिला के मायके वाले उसे लेकर कोतवाली पहुंचे। इस संबंध में महिला ने अपने ही पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/