फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal weapons fluttering publicly in Khajuri village

खजूरी गांव में सरेआम लहरा रहे अवैध हथियार

Thu, 14 Jan 2021 01:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 01:26 AM IST
विज्ञापन
Illegal weapons fluttering publicly in Khajuri village
मेरठ। परीक्षितगढ़ के खजूरी गांव में अवैध असलहे सरेआम लहराए जाते हैं। इसकी शिकायत मिलने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इस संबंध में बुधवार को एसएसपी ऑफिस में दो शिकायतें पहुंचीं तथा एसपी क्राइम को हथियार लहराते लोगों के फोटो भी सौंपे।
विज्ञापन

खजूरी गांव के पूर्व प्रधान साजिद परिजनों के साथ दोपहर में एसएसपी ऑफिस पहुंचे। यहां एसपी क्राइम से शिकायत की। उन्होंने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर गांव में तनाव है। कुछ ग्रामीण दहशत फैला रहे हैं। वे सरेआम अवैध हथियार लेकर घूमते हैं। इससे किसी की भी जान जा सकती है। उन्होंने एसपी क्राइम को शिकायत पत्र के साथ अवैध हथियारों लिये ग्रामीणों के फोटो भी सौंपे हैं।
विज्ञापन

वहीं, दूसरी शिकायत भी खजूरी गांव की रही। जिसमें ग्रामीणों का आरोप कि कई युवक गांव में अवैध हथियार और लाठी-डंडे लेकर चलते हैं। वे जिस पर चाहे जानलेवा हमला कर देते हैं। एसपी क्राइम रामअर्ज ने बताया कि खजूरी गांव में दो पक्षों में विवाद है। ये एक दूसरे के खिलाफ शिकायत करते रहते हैं। अवैध हथियारों के साथ दिए गए फोटो की जांच कराई जाएगी और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीओ सदर देहात और परीक्षितगढ़ पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर रंजिश
खजूरी गांव में ग्राम पंचायत चुनाव को लेकर खूनी रंजिश चल रही है। दोनों पक्षों के खिलाफ परीक्षितगढ़ थाने में मुकदमे दर्ज हैं। इसके बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। इसके चलते बड़ी घटना हो सकती है। एक दिन में दो शिकायतें मिलने के बाद भी पुलिस ने बुधवार रात तक कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed