फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एसटीएफ का खुलासा, पंचायत चुनाव से पहले मेरठ से यूपी के कई जिलों में ऑन डिमांड सप्लाई हो रहे अवैध हथियार

Sat, 19 Dec 2020 03:44 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 19 Dec 2020 03:44 PM IST
विज्ञापन
illegal weapons being transported in many districts of Western UP Before  Panchayat elections
बरामद हथियार - फोटो : अमर उजाला

पंचायत चुनाव से पहले ही पश्चिम उत्तर प्रदेश में अवैध हथियारों की आपूर्ति की जानी लगी है। एसटीएफ व नौचंदी पुलिस ने गुरुवार देर रात शास्त्रीनगर में बिजलीघर के समीप स्कूटी सवार दो हथियार तस्कर को अवैध पिस्टल के साथ पकड़ा।



उन्होंने बताया कि शास्त्रीनगर में झुग्गी-झोपड़ी की आड़ में अवैध हथियार बनाने की फैक्टरी चलाई जा रही है। एसटीएफ व पुलिस ने यहां से काफी संख्या में तमंचे व अन्य हथियार बरामद किए हैं।

illegal weapons being transported in many districts of Western UP Before  Panchayat elections
बरामद सामान - फोटो : अमर उजाला

सीओ एसटीएफ बृजेश सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपी रईस मुल्ला पुत्र इब्राहीम निवासी किदवई नगर एवं शमशाद पुत्र इस्तियान निवासी सराय बहलीम हैं। एसटीएफ को जानकारी मिली थी कि शास्त्रीनगर से दूसरे जिलों में अवैध हथियार सप्लाई किए जा रहे हैं।

एसटीएफ के साथ इंस्पेक्टर नौचंदी संजय वर्मा भी पहुंचे। पुलिस ने तेजगढ़ी की तरफ से आ रहे स्कूटी सवार दो हथियार तस्कर को रोकने का प्रयास किया तो वे भागने लगे। इस पर स्कूटी गिर गई और एसटीएफ एवं पुलिस ने दोनों को दबोच लिया। उनसे दो पिस्टल बरामद हुईं।

illegal weapons being transported in many districts of Western UP Before  Panchayat elections
आरोपी रईस मुल्ला - फोटो : अमर उजाला

आरोपी रईस मुल्ला व शमशाद ने बताया कि डी ब्लॉक के समीप झुग्गी-झोपड़ी की आड़ में तमंचा फैक्टरी चलाई जा रही है। वहां टीम को देख अन्य आरोपी फरार हो गए। इसके बाद पुलिस ने वहां से तमंचे, पिस्टल व रिवाल्वर बरामद किए।

उक्त दोनों आरोपी पहले भी जेल जा चुके हैं। उनके खिलाफ अलग अलग थानों 14 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
illegal weapons being transported in many districts of Western UP Before  Panchayat elections
गिरफ्तार आरोपी शमसाद - फोटो : अमर उजाला

कई जिलों में पहुंचाते हैं पिस्टल एवं रिवाल्वर
एसपी सिटी डॉ. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि मौके से तीन पिस्टल, दो रिवाल्वर, 17 तमंचे व बड़ी संख्या में अधबने तमंचे बरामद किए हैं।

यह गिरोह मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, शामली, बुलंदशहर व सहारनपुर में अवैध हथियार सप्लाई करता है। उन्होंने बताया कि तमंचे दो से तीन हजार, पिस्टल व रिवाल्वर 25 से 30 हजार रुपये में बेची जा रही हैं। इस गिरोह में पांच अन्य युवक भी हैं।

विज्ञापन
illegal weapons being transported in many districts of Western UP Before  Panchayat elections
अवैध हथियार व गिरफ्तार आरोपी इनसेट में - फोटो : अमर उजाला

यह गिरोह चोरी के 100 से अधिक वाहन भी अलग-अलग स्थानों पर बेच चुका है। रईस मुल्ला 2009 में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल द्वारा 60 पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया था। वहीं, शमशाद 2017 से वांछित था।

पुलिस ने तीन साल पहले मवाना में तमंचा फैक्टरी पकड़ी थी। अन्य लोगों को जेल भेज दिया था। उधर, शमशाद फरार चल रहा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed