{"_id":"57193a004f1c1b087a8b4d80","slug":"illegal-mining-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"किरकिरी हुई तो पुलिस ने पकड़ा डंपर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किरकिरी हुई तो पुलिस ने पकड़ा डंपर
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Fri, 22 Apr 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
थाने में खड़ा पकड़ा गया डंपर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध खनन मामले में भावनपुर पुलिस ने लगातार किरकिरी के बाद आखिरकार बुधवार रात मिट्टी ले जाते हुए एक डंपर को पकड़ ही लिया। लेकिन खेल में माहिर पुलिस ने देर शाम तक भी इस डंपर को रिकार्ड में दर्ज नहीं किया था। ऐसे में साफ नजर आता है कि पुलिस का संरक्षण खनन माफियाओं को पूरी तरह प्राप्त है।
‘अमर उजाला’ ने रविवार देर रात भावनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मेदपुर स्थित जंगल में स्टिंग कर मिट्टी खनन का खुलासा किया था। बावजूद इसके भावनपुर पुलिस ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि ग्रामीण लगातार फोन पर मिट्टी खनन की सूचना पुलिस को देते रहे। ‘अमर उजाला’ ने खबर प्रकाशित होने के बाद भी खनन जारी रहने के बाद ग्रामीण और ज्यादा जोरदार तरीके से शिकायत करने में जुट गए।
बुधवार रात जब खनन चल रहा था तो ग्रामीणों ने फिर से 100 नंबर पर शिकायत की और चेतावनी दी कि यदि खनन वाली गाड़ी नहीं पकड़ी गयी तो डीएम से सीधे शिकायत करेंगे। इसके बाद पुलिस को मजबूरी में कार्रवाई करनी पड़ी और खनन की गयी मिट्टी से भरे डंपर को थाने लाकर खड़ा कर दिया।
विज्ञापन
पकड़ा गया डंपर वही हैे जो ‘अमर उजाला’ के स्टिंग ऑपरेशन के दौरान खेत में मिट्टी भरते समय कैमरे में कैद हुआ था। यूपी 15सीटी 0474 नंबर के ही डंपर को पुलिस ने पकड़ा। इससे साफ हो गया कि खबर प्रकाशित होने के बाद भी खनन माफियाओं की मशीनें नहीं रुकीं और खनन लगातार जारी रहा।
खेल में जुटी पुलिस
खनन माफियाओं से सेटिंग का ही खेल रहा कि बुधवार रात पकड़े गये डंपर को पुलिस ने अपने रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया। सूत्रों की मानें तो ग्रामीणों को शांत करने के लिए डंपर को पकड़ा गया, लेकिन एक-दो दिन थाने में खड़ा करने के बाद इसे छोड़ दिया जाएगा। वहीं, इस मामले में एसओ भावनपुर मोहन सिंह से जब जानकारी ली गयी तो उन्होंने बाहर होने के कारण जानकारी होने से इंकार करते हुए कहा कि थाने से मालूम कर लीजिए। लेकिन थाने का लैंड लाइन नंबर खराब होने के कारण वहां से कोई जानकारी नहीं मिली।