फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal meat factory case: Mohit Tyagi, manager of Haji Yakub Qureshi, surrenders in court

अवैध मीट फैक्टरी मामला: हाजी याकूब कुरैशी के मैनेजर मोहित त्यागी ने कोर्ट में किया सरेंडर, भेजा जेल

Sat, 04 Jun 2022 11:31 AM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ
अमर उजाला नेटवर्क, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Jun 2022 11:31 AM IST
सार

मीट फैक्टरी में अवैध पैकेजिंग के मामले में हाजी याकूब, उनकी पत्नी संजीदा बेगम, बेटे इमरान और फिरोज नामजद हुए थे। कोर्ट से याकूब और उनके दोनों बेटों को राहत नहीं मिली, जबकि पत्नी संजीदा बेगम को सशर्त अग्रिम जमानत मिल गई थी। पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के घर की कुर्की लेने की पुलिस ने तैयारी कर दी है। पुलिस कोर्ट में दोबारा से अर्जी लगाएगी। 

विज्ञापन
Illegal meat factory case: Mohit Tyagi, manager of Haji Yakub Qureshi, surrenders in court
हाजी याकूब कुरैशी (बाएं) - फोटो : amar ujala

विस्तार

पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी की फैक्टरी के मैनेजर मोहित त्यागी ने शुक्रवार को एसीजेएम-5 विजय कुमार की कोर्ट में सरेंडर कर दिया है। कोर्ट ने उसको 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि अवैध तरीके से मीट फैैक्टरी चलाने पर याकूब व उसके परिवार समेत 17 लोगों को नामजद किया गया था। इसमें फैक्टरी का मैनेजर मोहित त्यागी नामजद हुआ था। पुलिस ने मोहित का गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उसके घर पर कुर्की वारंट चस्पा कर दिया था।
विज्ञापन


मोहित की घेराबंदी करने के लिए कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह हत्थे नहीं चढ़ा। गरुवार को मोहित गुपचुप तरीके से कचहरी में पहुंचा और सरेंडर कर दिया। दो दिन उसने कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी लगाई थी। उसके बारे में पुलिस ने जानकारी मांगी थी। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि पुलिस मोहित को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: PHOTOS: मोहब्बत का खौफनाक अंजाम, पर साथ नहीं छोड़ेंगे प्रेमी युगल, कोर्ट में प्रेमिका के बयान से हर कोई हैरान

याकूब के घर की कुर्की लेने की तैयारी, कोर्ट में दोबारा अर्जी लगाई
पूर्व मंत्री याकूब कुरैशी के घर की कुर्की लेने की पुलिस ने तैयारी कर दी है। पुलिस कोर्ट में दोबारा से अर्जी लगाएगी। पुलिस का दावा है कि याकूब परिवार गिरफ्तार या कोर्ट में सरेंडर नहीं हुआ तो अगले सप्ताह पर कुर्की हो जाएगी। याकूब की पत्नी संजीदा बेगम से पुलिस दो बार पूछताछ कर चुकी है। अभी विवेचना जारी है।

एसपी देहात केशव कुमार का कहना है कि कुर्की वारंट को एक महीना बीतने वाला है। पुलिस एक बार तो कोर्ट में अर्जी लगा चुकी है। इस पर निर्णय नहीं हुआ था। अब पुलिस दोबारा से कुर्की लेने के लिए अर्जी लगाने के प्रयास में है। पुलिस का दावा है कि अगले सप्ताह में याकूब के घर की कुर्की हो सकती है। इसे लेकर पुलिस तैयारी कर चुकी है।

कोर्ट की अवहेलना करने पर मुकदमा
कुर्की वारंट चस्पा करने के बाद भी याकूब और उसके दोनों बेटे पेश नहीं हुए। कोर्ट की अवहेलना करने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कहा कि याकूब और उनके दोनों बेटों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि कानूनी प्रक्रिया के चलते याकूब व उनके बेटों पर कार्रवाई हो रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed