फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Illegal construction

कमिश्नरी और जिला पंचायत कार्यालय में अवैध निर्माण

Thu, 31 Mar 2016 01:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ Updated Thu, 31 Mar 2016 01:43 AM IST
विज्ञापन
Illegal construction
नौचंदी स्थित जिला पंचायत का निर्माणाधीन कैंप कार्यालय। - फोटो : अमर उजाला
लय और कैंप कार्यालय पर भी बिना नक्शा निर्माण चल रहा है। जिपं कैंप कार्यालय पर तो नोटिस भी भेजा जा चुका है, पर न तो काम रोका जा रहा और न नक्शा पास कराया जा रहा है।
विज्ञापन

 

दरअसल कमिश्नरी के बाहर की सड़क के चौड़ीकरण में बाहरी दीवार टूटकर भीतर की तरफ बनाई जा रही है। इस जद में पुराने कई कमरे भी आ रहे हैं। इसके अलावा यहां कई कार्यालयों की भी आवश्यकता है। ऐसे में आयुक्त सभागार के बराबर में अपरायुक्तों के कार्यालय हैं, वहां अन्य भवन का निर्माण हो रहा है। बरामदा और कमरों का निर्माण चल रहा है। यह सब बिना नक्शा स्वीकृत कराए किया जा रहा है। वह भी उस स्थिति में, जब एमडीए के अध्यक्ष कमिश्नर आलोक सिन्हा हैं। यही कारण है कि अधिकारी इस प्रकरण में खुलकर बोलने को तैयार नहीं हैं। साथ ही बैक डेट में नक्शा पास करने की तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

 

उधर, कलक्ट्रेट परिसर में जिपं कार्यालय है। यहां निर्माण शुरू करा दिया गया। साथ ही नक्शा भी एमडीए में दाखिल कर दिया। लेकिन नक्शे में कई खामियां हैं। एमडीए अधिकारियों ने कहा कि खामियां दूर करो, तभी मानचित्र स्वीकृत हो सकेगा। लेकिन मानचित्र स्वीकृत हुआ नहीं, और निर्माण लगातार जारी है। नौचंदी ग्राउंड स्थित जिपं कैंप कार्यालय का भी यही हाल है। यहां तो नक्शे के लिए आवेदन तक नहीं किया गया। निर्माण बदस्तूर जारी है। एमडीए नोटिस भी भेज चुका है, पर जिपं अधिकारियों को कोई परवाह नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

वर्जन
कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय के लिए एमडीए में कागजात भेजे थे, जिनमें कुछ कमी रह गई हैं। कमियां जल्द दूर कर दी जाएंगी। कैंप कार्यालय पर मैंने अपने यहां के अधिकारियों को कहा है कि आवेदन कर नक्शा पास कराओ। नियमानुसार ही निर्माण होगा। - सीमा प्रधान, जिला पंचायत अध्यक्ष



- सारे प्रकरणों पर एक बार जांच करा ली जाएगी। जोन प्रभारी को तलब कर देखा जाएगा कि क्या स्थिति है और कितने कागज जमा हुए हैं। एमडीए नियमानुसार कार्रवाई करेगा। - कुमार विनीत, सचिव एमडीए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed