{"_id":"64414cebc5605b83b30c09b6","slug":"illegal-arms-factory-busted-before-nikay-chunav-in-meerut-and-three-accused-arrested-with-pistols-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: निकाय चुनाव से पहले अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़, दबोचे गए तीन आरोपी, असलहा हुआ बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: निकाय चुनाव से पहले अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़, दबोचे गए तीन आरोपी, असलहा हुआ बरामद
Thu, 20 Apr 2023 08:02 PM IST
कपिल kapil
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ
Published by: कपिल kapil
Updated Thu, 20 Apr 2023 08:02 PM IST
सार
Meerut News : निकाय चुनाव से पहले अवैध हथियारों की फैक्टरी का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने तीन आरोपियों को दबोचा है और मौके से असलहा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
निकाय चुनाव से पहले मेरठ में मेडिकल थाना पुलिस की टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने जागृति विहार एक्सटेंशन में बंद पड़े फ्लैट में असलहा फैक्टरी का भंडाफोड़ किया है। मौके से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी भागने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपियों की पहचान शकूरनगर निवासी 22 वर्षीय अनस, माधवपुरम निवासी 25 वर्षीय शादान और लिसाड़ी रोड के रशीदनगर निवासी 23 वर्षीय शोएब के रूप में हुई। आरोपियों के पास से पांच पिस्टल, चार तमंचे, अधबने असलहे और असलहे बनाने वाला सामान भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
पकड़ा गया आरोपी अनस तिहाड़ जेल से जमानत पर बाहर है, जो असलहा सप्लाई में दिल्ली में पकड़ा गया था। वहीं आरोपी शादान भी पहले जेल जा चुका है। आरोपी वर्ष 2016 से असलहे बनाने का काम कर रहे हैं, जिनकी सप्लाई मेरठ के अलावा दिल्ली और आसपास के जिलों में हो रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Saharanpur: भाजपा विधायक राजीव गुंबर के विवादित बोल, कहा- योगी सरकार ने अतीक और अशरफ को ऊपर पहुंचाया
बताया गया कि आरोपी एक दिन में दो से तीन असलहे तैयार कर देते थे। फरार चल रहे आरोपी आजाद नगर निवासी शाहनवाज उर्फ लक्की की तलाश की जा रही है। एसपी क्राइम अनित कुमार, सीओ सिविल लाइन अरविंद कुमार चौरसिया और मेडिकल थाना प्रभारी योगेंद्र कुमार ने पुलिस लाइन स्थित सभागार में प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया।
यह भी पढ़ें: Saharanpur: बसपा नेता इमरान मसूद की बाइक का काटा चालान, ट्रैफिक पुलिस ने बताई ये बड़ी वजह