Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   IIM T Cricket Academy defeated AS Team

Meerut News: आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ने एएस टीम को हराया

Sun, 19 Apr 2026 06:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
IIM T Cricket Academy defeated AS Team
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में आठवें अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी और एएस क्रिकेट एकेडमी के बीच मैच हुआ। इसमें आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 114 रन से जीत प्राप्त की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आईआईएमटी क्रिकेट एकेडमी ने निर्धारित 40 ओवर में छह विकेट पर 251 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से जयवर्धन ने 72 रन की शानदार पारी खेली। आदित्य त्यागी ने 63 रन और ज्योति बालियान ने 47 रन का योगदान दिया। एएस क्रिकेट एकेडमी की ओर से आरव सिंह ने दो विकेट लिए। अरबाज और दिशांत को भी 1-1 सफलता मिली।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी एएस क्रिकेट एकेडमी की टीम मात्र 24.4 ओवर में 137 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से अरबाज ने 37 रन बनाकर सर्वाधिक योगदान दिया जबकि दिशांत ने 24 रन जोड़े। आईआईएमटी की ओर से सुमीर ने 3 विकेट हासिल किए, वहीं अभि चौधरी और सूर्यांश पाठक ने 2-2 विकेट लेकर टीम की जीत सुनिश्चित की। बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सुमीर को ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया। मैच के समापन पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने विजेता टीम को बधाई देते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed