{"_id":"596b21cb4f1c1b9c158b4591","slug":"if-this-is-not-wrong-in-safety-then-what","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा में यह चूक नहीं तो और क्या ?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा में यह चूक नहीं तो और क्या ?
अमर उजाला ब्यूरो/ मेरठ
Updated Sun, 16 Jul 2017 01:51 PM IST
विज्ञापन
कचहरी में हथकड़ी लगे मुल्जिम आराम से बैठे
कचहरी में बंदी को हथकड़ी लगाकर एटीएम से पैसे निकालने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ है कि शनिवार को फिर से पुलिस कर्मियों ने चूक कर दी। जिन मुल्जिमों को कोर्ट में पेश करने के लिए हथकड़ी लगाकर लाए थे उन्हें कचहरी में हथकड़ी लगाकर छोड़ दिया। दोपहर के समय पुलिसकर्मी पेड़ के नीच छांव में बैठे थे और मुल्जिम अलग बैठे थे। कचहरी की सुरक्षा व्यवस्था का यह हाल जब है जब पहले कई बंदी पुलिस की आंखों में धूल झोंकर फरार हो चुके हैं। एसपी सिटी मान सिंह चौहान का कहना है कि यदि ऐसा मामला है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/