पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो SSP दफ्तर पहुंचा पीड़ित, खुद को जिंदा जलाने की कोशिश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाई के हत्यारों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो पीड़ित रविवार को एसएसपी दफ्तर पहुंच गया और खुद को जिंदा जलाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस ने किसी तरह उसको बचा लिया। गोकशी के खिलाफ मारे गए दिलशाद भारती के भाई ने रविवार को एसएसपी दफ्तर पर खुद को आग लगाने की कोशिश की। पुलिसकर्मियों ने मिट्टी के तेल में भीगे युवक की जान बचाई।
मेरठ में लिसाड़ीगेट क्षेत्र के ऊंचा सद्दीकनगर के रहने वाला दिलशाद भारती गोरक्षक दल से जुड़ा हुआ था। तीन साल पहले गोतस्करों ने उसकी हत्या कर दी। इस मामले में दिलशाद का भाई आरिफ कई बार न्याय के लिए अफसरों से मिल चुका है लेकिन उसे संतोषजनक जवाब नहीं मिला। इसी से नाराज होकर वह रविवार को एसएसपी दफ्तर पहुंच गया और खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। पुलिस ने उसे जैसे-तैसे रोका और बाइक पर ही बिठाकर थाने ले गई।
आरोप है कि इस मामले में पुलिस आरोपियों से मिली हुई है और कोई कार्रवाई नहीं की। इसी लापरवाही के कारण दूसरे भाई आसिफ पर भी हमला हो चुका है। वहीं लिसाड़ी गेट पुलिस ने जानलेवा हमले के एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी पक्ष के लोगों ने युवा सेवा समिति के अध्यक्ष बदर अली के नेतृत्व में एसएसपी ऑफिस पर हंगामा कर दिया। आरोप लगाया कि आरिफ फर्जी तरीके से जानलेवा हमला कराकर कुछ लोगों को गिरफ्तार कराना चाहता है। दिलशाद भारती के भाई ने अबरार, इकबाल और नवाब के खिलाफ 307 जानलेवा हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। रविवार को पुलिस ने एक आरोपी अबरार को हिरासत में लिया है।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/