फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If the demand for dowry is not met, divorced first and then beaten and taken out of the house

दहेज की मांग पूरी न होने पर, पहले तलाक दिया फिर पीटा और घर से निकाला

Fri, 28 Apr 2017 11:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत Updated Fri, 28 Apr 2017 11:42 AM IST
विज्ञापन
If the demand for dowry is not met, divorced first and then beaten and taken out of the house
तीन तलाक मुद्दा

बड़ौत में ईदरीशपुर गांव में एक महिला को एक लाख की दहेज की मांग पूरी न होने पर बंधक बनाकर जान से मारने की कोशिश की। मंगलवार की रात में पति तलाक देकर शबगा गांव के पास छोड़ गए। महिला परिजनों के साथ तहसील पहुंची और एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन

    
आबिदा पुत्र कमालूदीन शबगा गांव की रहने वाली है। उसका निकाह 2005 में ईदरीशपुर गांव के इरफान से हुआ था। निकाह के बाद से ही ससुराल वाले दहेज की मांग को लेकर आए दिन उसको प्रताड़ित करते थे। कुछ दिन पहले आबिदा के घरवालों ने जमीन बेचकर ढाई लाख रुपये भी उन्हें दिया, लेकिन हाल में वे फिर डेढ़ लाख रुपये की मांग करने लगे। मंगलवार की रात में मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने घर में बंद कर मारपीट की और जान से मारने की कोशिश की। दो बच्चों (समीर व भूरा) को अपने पास रख लिया और उसे शबगा गांव के पास फेंककर भाग गए। इससे पूर्व उसके पति ने उसे तीन बार तलाक तलाक तलाक भी कह डाला। किसी तरह वह अपने मायके पहुंची और उन्हें घटनाक्रम की जानकारी दी। 

विज्ञापन

महिला के बयान दर्ज किए

If the demand for dowry is not met, divorced first and then beaten and taken out of the house
तलाक...तलाक...तलाक

आबिदा परिजनों के साथ बुधवार को तहसील में पहुंची और एसडीएम को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। एसडीएम ने बड़ौत कोतवाली पुलिस को मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी मुकेश कुमार ने कहा इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कार्रवाई होगी।

औसिक्का गांव में महिला को तलाक देने के मामले में बुधवार को महिला को कोतवाली बुलाकर बयान दर्ज किए और कहा उसके पति को भी पकड़ने के लिए पुलिस को भेजा, लेकिन अभी वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि इस मामले में भी जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed