फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   If robbery does not open in three days, then Meerut will be closed

तीन दिन में डकैती नहीं खुली तो कर देंगे मेरठ बंद

Tue, 07 Jan 2020 02:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
If robbery does not open in three days, then Meerut will be closed
एडीजी से मिलने पहुंचे संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारी।
मेरठ। शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में ज्वेलरी शॉप में हुई डकैती की वारदात न खुलने पर व्यापारियों ने कड़ा आक्रोश जताया है। सोमवार को संयुक्त व्यापार संघ के पदाधिकारियों और व्यापारियों ने एडीजी जोन से मुलाकात की। कहा कि 20 दिन बाद भी पुलिस बदमाशों को सुराग नहीं लगा सकी। पीड़ित सराफ का कारोबार ठप हो गया और दुकान में ताला लग गया। अगर तीन दिन में बदमाशों की गिरफ्तारी कर सराफ का सारा सामान बरामद नहीं हुआ तो मेरठ बंद कर इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

बागपत रोड स्थित देवपार्क कॉलोनी निवासी पवन जिंदल की शास्त्रीनगर सेंट्रल मार्केट में रतिराम अनिल कुमार के नाम से ज्वेलरी शॉप है। 17 दिसंबर को बदमाशों ने ज्वेलरी शॉप से एक करोड़ के जेवरात और कैश लूट लिया था। इस वारदात में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई। व्यापारी कई बार आंदोलन की चेतावनी दे चुके हैं। लेकिन पुलिस की नींद नहीं टूटी। पुलिस 20 दिसंबर को हुए उपद्रव का हवाला देकर व्यापारियों को शांत कर देती थी। इस वारदात का खुलासा न होने और जेवरात व कैश बरामद होने पर कारोबार ही ठप हो गया। जिसके चलते सराफ पवन जिंदल व उनके बेटे अक्षय जिंदल ने रविवार को दुकान बंद कर दी। इसकी जानकारी के बाद व्यापारियों का गुस्सा फिर फूट गया। सोमवार को संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष नवीन गुप्ता, बुलियन ट्रेडर्स के महामंत्री विजय आनंद अग्रवाल समेत दर्जनों व्यापारी एडीजी जोन प्रशांत कुमार से मिले और मेरठ पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए। एडीजी ने जल्द खुलासा करने का आश्वासन व्यापारियों को दिया।
विज्ञापन

दिल्ली के बदमाशों ने डाली थी डकैती
मेरठ। ज्वेलरी शॉप में डकैती दिल्ली के बदमाशों ने डाली थी। पुलिस की जांच में यह सामने आया था। बदमाशों ने करीब छह माह तक सराफ की दुकान की सटीक रैकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस इन बदमाशों तक पहुंच गई थी। लेकिन लुटा हुआ सामान बरामद करना पुलिस के सामने चुनौती बना हुआ है। पुलिस का दावा है कि वारदात करने वाले तीन बदमाशों को पहचान लिया गया है, जल्द ही उनकी गिरफ्तारी हो जाएगी। लुटा हुआ सामान भी बरामद होगा। वहीं इस वारदात में लापरवाही के मामले में तत्कालीन इंस्पेक्टर नौचंदी तपेश्वर सागर को लाइन हाजिर कर क्राइम ब्रांच प्रभारी आशुतोष कुमार को थाने का चार्ज दिया था। लेकिन इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार इस मामले में एक कदम भी आगे नहीं बढ़े, बल्कि बदमाशों के सामने फेल साबित हो रहे हैं। जबकि पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच, सर्विलांस की टीम भी लगी है। इस मामले में पुलिस की लापरवाही की पोल खुल रही है। इस संबंध में एसपी सिटी एएन सिंह का कहना है कि ज्वेलरी शॉप में लुटा हुआ कैश और जेवरात बरामद किया जाएगा। जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस ने काफी जानकारी जुटा ली है। इस वारदात पर पुलिस की पूरी नजर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed