फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   if not given vehichke for election then isue notices to owners

नोटिस के बाद भी नहीं भेजी निजी वाहन स्वामियों ने अपनी गाड़ी

Tue, 08 Feb 2022 02:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
if not given vehichke for election then isue notices to owners
नोटिस के बाद भी नहीं भेजे वाहन, दर्ज होगी एफआईआर
विज्ञापन

मेरठ। नोटिस के बाद भी चुनाव के लिए वाहन न भिजवाने पर स्वामियों पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। परिवहन अधिकारियों का कहना है कि 2300 लोगों को नोटिस भेजे गए थे। इनमें से करीब 500 लोगों ने ही अपने वाहन दिए हैं। वाहन नहीं देने वालों की तहरीर बनकर तैयार है। अगर मंगलवार सुबह 9 बजे तक वाहन उपलब्ध नहीं कराए तो संबंधित थानों में तहरीर देकर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
मतदान के लिए परिवहन विभाग से करीब 1200 हल्के वाहनों की मांग की गई थी। इसके लिए विभाग ने जनपद के करीब 2300 लोगों को नोटिस देकर उनके वाहनों का अधिग्रहण किया था। इन सभी को अपने वाहन चालक सहित 7 फरवरी को कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम और पुलिस लाइन में उपलब्ध कराने थे।
विज्ञापन

एआरटीओ कुलदीप कुमार ने बताया कि जिन वाहन स्वामियों ने नोटिस के बाद भी अपने वाहन उपलब्ध नहीं कराए हैं, उनके खिलाफ कार्यवाही की तैयारी कर ली गई है। मंगलवार तक वाहन उपलब्ध नहीं कराए तो संबंधित थानों में तहरीर देकर एफआईआर कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एक वर्ष की सजा का है प्रावधान
लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा-167 के अधीन दंडनीय है। उल्लंघन की दशा में संबंधित वाहन स्वामी को एक वर्ष का कारावास अथवा अर्थदंड अथवा दोनों हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed