{"_id":"6aaaf28964afb861ea083a68","slug":"if-a-notice-is-issued-to-any-bar-association-advocates-across-the-entire-state-will-go-on-strike-meerut-news-c-72-1-smrt1017-159536-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: यदि किसी बार को नोटिस दिया तो पूरे प्रदेश के अधिवक्ता चले जाएंगे हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: यदि किसी बार को नोटिस दिया तो पूरे प्रदेश के अधिवक्ता चले जाएंगे हड़ताल पर
विज्ञापन
अधिवक्ताओं की हुई आम सभा, हाई कोर्ट बेंच और संरक्षण अधिनियम की मांग पर हड़ताल
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच की स्थापना और अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने बुधवार को आम सभा की। मेरठ बार एसोसिएशन के पंडित नानक चंद सभागार में हुई इस बैठक में हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया गया। अधिवक्ताओं ने इलाहाबाद हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल के उस आदेश का भी विरोध किया, जिसमें हड़ताल न करने के लिए शपथ पत्र दाखिल करने को कहा गया था।
आम सभा में यह स्पष्ट किया गया कि यदि किसी भी बार को नोटिस दिया गया तो पूरे प्रदेश के अधिवक्ता हड़ताल पर चले जाएंगे। पिछले सप्ताह कानपुर में हुई संयुक्त आम सभा में भी इसी तरह का निर्णय लिया गया था। उस बैठक में प्रदेश भर के विभिन्न जिलों के पदाधिकारियों ने भाग लिया था। कानपुर में अधिवक्ताओं ने शपथ पत्र दाखिल न करने का संकल्प लिया था। उन्होंने अधिवक्ता संरक्षण अधिनियम तुरंत लागू करने और पश्चिम उत्तर प्रदेश में हाई कोर्ट बेंच स्थापित करने की मांग की थी। मेरठ बार एसोसिएशन ने कानपुर के समर्थन में यह आम सभा आयोजित की। केंद्रीय संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनुज कुमार शर्मा ने बैठक की अध्यक्षता की और संयोजक परवेज आलम ने कार्रवाई का संचालन किया। बुधवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने कचहरी में घूमकर सुनिश्चित किया कि कोई भी न्याय कार्य न करे।
आगामी रणनीति, दिल्ली तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी
अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों के पूरा होने तक हड़ताल जारी रखने का निर्णय लिया है। आगामी रणनीति के तहत पूरे पश्चिम उत्तर प्रदेश से दिल्ली तक पैदल यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा अधिवक्ताओं की एकजुटता और मांगों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाएगी। बैठक में महेंद्र पाल शर्मा, अजय त्यागी, डॉक्टर ओपी शर्मा, गजेंद्र सिंह धामा, सतीश चंद्र गुप्ता, अशोक कुमार शर्मा, धीरेंद्र दत्त शर्मा, मांगेराम, कुंवरपाल शर्मा, संजय शर्मा सहित काफी संख्या अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- --