ICSE-ISC Result: मेरठ के वैदिक बने दिल्ली-एनसीआर में टॉपर, डॉक्टर बनने का है सपना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) की ओर से आयोजित इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट (आईसीएसई, 10वीं) व इंडियन सर्टिफिकेट ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (आईएससी, 12वीं) के नतीजे मंगलवार को जारी कर दिए। 10वीं में दिल्ली एनसीआर में मेरठ के मेधावियों ने सफलता के झंडे गाढ़ दिए। मेरठ से सेंट मेरीज एकेडमी के छात्र वैदिक अग्रवाल ने 98.8 प्रतिशत अंक लेकर दिल्ली एनसीआर में टॉप किया है। वह पिता की तरह डॉक्टर बनना चाहते हैं।
वैदिक ने बताया कि सोशल मीडिया पर है, मगर पढ़ाई के समय सिर्फ पढ़ाई करता है। उसे स्वीमिंग का भी शौक है। उसने बताया कि 1987 में उसके पिता 10वीं और 1989 में 12वीं में सेंट मेरीज के टॉपर रहे हैं। एमबीबीएस में इनके पिता की यूपी में थर्ड पॉजिशन थी। इसके चाचा रूपक अग्रवाल भी 12वीं के 1990 सेंट मेरीज के स्कूल टॉपर रहे हैं। वैदिक के बड़े भाई वरुण वीआईटी वैल्यूर में बीटेक कर रहे हैं।
एनसीआर में थर्ड व जिले में सेकेंड टॉप पर तीन छात्राओं ने कब्जा किया। सोफिया गर्ल्स स्कूल की खुशी अरोरा व सेंट मेरीज एकेडमी से दिशा बंसल एवं भाव्या शर्मा तीनों ने संयुक्त रूप से 98.4 प्रतिशत अंक लेकर जिले में दूसरी रैंक ली है। आईएससी 12वीं की बोर्ड परीक्षा में सेंट मेरीज एकेडमी के आर्यमन आनंद व सोफिया गर्ल्स स्कूल की अक्षिती मनोहर 98.5 प्रतिशत लेकर संयुक्त रूप से जिला टॉपर बने। अक्षिती व आर्यमन दोनों ने ही 98.5 प्रतिशत अंक लिए हैं। दोनों साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थी हैं। 12वीं में जिले के सेकेंड टॉपर सेंट मेरीज एकेडमी के छात्र मेहुल अग्रवाल हैं। मेहुल ने पीसीएम स्ट्रीम से पढ़ाई कर 97.75 प्रतिशत अंक लेकर जिले में दूसरी व स्कूल में सेकेंड रैंक ली है। 12वीं में जिले में तीसरा स्थान सेंट मेरीज एकेडमी क ी इशिता राना व सेंट थॉमस स्कूल के छात्र आयुष गुप्ता का है। इशिता और आयुष दोनों ने संयुक्त रूप से 97.25 प्रतिशत अंक लेकर जिले में तीसरा स्थान लिया है। इशिता ने कॉमर्स स्ट्रीम से पढ़ाई कर 97.25 प्रतिशत अंक लिए हैं। इशिता जिले में तीसरी व अपने स्कूल सेंट मेरीज की थर्ड टॉपर हैं। लेकिन कॉमर्स स्ट्रीम में इशिता ने जिले में पहला स्थान लिया है। कॉमर्स में पूरे जिले में सर्वाधिक अंक इशिता राना के हैं।
आयुष गुप्ता का भी जलवा
सेंट थॉमस स्कूल के आयुष गुप्ता ने साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई कर 97.25 प्रतिशत अंक लिए हैं। आयुष सेंट थॉमस स्कूल के टॉपर हैं। सोफिया गर्ल्स स्कूल की श्रीवस्ता सेठ अपने स्कूल में 97 प्रतिशत अंक लेकर कॉमर्स स्ट्रीम की टॉपर बनी हैं। ऑल सेंट्स स्कूल में पूर्वी सैनी साइंस स्ट्रीम से पढ़ाई कर 95 प्रतिशत अंक लेकर टॉप किया है। सोफिया गर्ल्स में दसवीं की सेकेंड टॉपर वेदा 98 प्रतिशत अंक व तीसरी टॉपर आयुषी अग्रवाल हैं। आयुषी ने 96 प्रतिशत अंक लिए हैं।
बता दें कि मंगलवार को सीआईएससीई द्वारा संचालित स्कूलों में आईसीएसई व आईसीई कक्षा का परीक्षा परिणाम रिलीज हुए। काउंसिल ने रिजल्ट के लिए दोपहर 12 बजे का टाइम दिया था। बाद में काउंसिल ने टाइम बदल दिया और रिजल्ट दोपहर 3 बजे के बाद ही निकला। शहर में छह स्कूलों का रिजल्ट आया। सेंट मेरीज एकेडमी, सोफिया गर्ल्स, ऑल सेंट्स, सेंट थॉमस, सेंट फ्रांसिस और सेंट जेम्स स्कूल शामिल हैं। इनके लगभग 1900 छात्र-छात्राओं का रिजल्ट आया। इसमें1200 विद्यार्थी दसवीं और 12वीं के करीब 700 विद्यार्थी रहे जिनका परिणाम आया।
सर्वर डाउन होने से अटका रिजल्ट
काउंसिल की ओर से 12वीं का रिजल्ट तो समय पर आ गया, लेकिन दसवीं का रिजल्ट अटक गया। अचानक सर्वर डाउन होने से दसवीं का रिजल्ट नहीं निकल पाया। स्कूल काफी देर तक मशक्कत करते रहे लेकिन काउंसिल की साइट नहीं चली और रिजल्ट नहीं निकल सका। आधे छात्रों का रिजल्ट आया और आधे छात्रों का रिजल्ट आ ही नहीं पाया। सिटी में दसवीं के सेकेंड व थर्ड टॉपर की स्थिति रात 9 बजे के बाद ही क्लीयर हुई। जिसमें मेरठ से वैदिक को एनसीआर का टॉपर व तीन छात्राएं एनसीआर की थर्ड टॉपर घोषित की गईं।
रिपोर्ट कार्ड
सब्जेक्ट अंक
इंग्लिश 96
मैथ 99
एसएसटी 100
कंप्यूटर 100
साइंस 99
हिंदी 96
सेंट मेरीज 10वीं के टॉपर
लक्ष्य : पिता की तरह डॉक्टर बनना है।
बच्चों के लिए टिप्स : लगातार पढ़ाई करने की जरूरत नहीं है। लेकिन जब पढ़ें तो केवल पढ़ाई करें। खेलना भी जरूरी है।
नोट- इन खबरों के बारे अपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/