फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   I am already dressed up, just for the sake of dressing up...

Meerut News: मैं तो सज गई रे, सजना के लिए...

Wed, 01 Nov 2023 12:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Wed, 01 Nov 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
I am already dressed up, just for the sake of dressing up...
सहारनपुर। पति की लंबी उम्र के लिए रखे जाने वाले करवाचौथ व्रत को लेकर सुहागिनों में भारी उत्साह दिखाई दिया। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर मेहंदी के स्टालों, ब्यूटी पार्लरों, सराफा बाजारों, कपड़ों और कॉस्मेटिक्स की दुकानों पर सजने-संवरने के लिए महिलाओं की काफी भीड़ रही। खरीदारी करने में विवाहिताओं ने कोई कसर नहीं छोड़ी। देर रात तक बाजार गुलजार रहे।
विज्ञापन

बुधवार को करवाचौथ पर्व मनाया जाएगा। मंगलवार को विवाहित महिलाओं ने संजने-संवरने के लिए बाजारों में जमकर खरीदारी की। सराफा बाजार और कोर्ट रोड पर सराफा कारोबारियों के सुहागिनें आभूषण खरीदती हुई नजर आई। वहीं, शहर के सभी ब्यूटी पार्लर फुल रहे, जहां विवाहिताओं ने फेशियल, फुल थ्रेडिंग, वैक्स कराने, समूथिनिंग, हेयर हाइलाइट, पोलिसिंग, ग्लोबर क्लर कट, हेयर स्पा, मेकअप कराने आदि कराने पहुंची।
विज्ञापन


शहर भर में लगे मेहंदी के स्टाॅल, टैटू भी बनवाए

शहर में कई जगहों पर मेहंदी के स्टॉल लगे रहे, जो सुबह से फूल रहे। विवाहिताओं ने हाथों और पैरों पर मेहंदी लगवाई। इसके साथ ही अपने पति के नाम के टैटू भी बनवाए। कोर्ट रोड स्थित मेहंदी स्टॉल की संचालक रजनी ने बताया कि दो दिन से ही विवाहित महिलाएं मेहंदी लगवा रही हैं। किसी ने हाथ तो किसी ने कलाई तक और तो किसी पैरों पर भी विभिन्न डिजाइन की मेहंदी लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल रंग की चूड़ी रही पहली पसंद

महानगर में चौकी सराय, नखासा बाजार, नया बाजार, कोर्ट रोड, हकीकतनगर, नुमाइशकैंप में चूड़ी और कंगन की दुकानों पर खरीद के लिए विवाहिताओं की भीड़ रही। बाजार में 70 से 200 रुपये दर्जन वाली चूड़ियां पसंद की गई। इनमें लाल और हरी चूड़ियों की ज्यादा मांग रही। इसके अलावा 100 से 300 रुपये तक कंगन और 800 रुपये कीमत वाले चूड़ा सेट को खूब पसंद किया गया। चौकी सराय के कॉस्मेटिक कारोबारी संजय धीमान ने बताया कि करवाचौथ की पूर्व संध्या पर अच्छा कारोबार हुआ है।

सराफा कारोबार चमका

सराफा कारोबारियों के यहां आभूषणों की खूब बिक्री हुई है। विवाहिताओं ने सराफा बाजार और कोर्ट रोड सराफा कारोबारियों की दुकानों पर सोने की अंगूठी, कंगन, ब्रेसलेट, गले का हार और चांदी के बिछवे भी खरीदे हैं। कोर्ट रोड के सराफा कारोबारी गौतम शंकर सिंघल ने बताया कि करवाचौथ पर अच्छा कारोबार रहा है।

चांद का दीदार कर 8:15 बजे होगा व्रत का परायण

कंडेरा मंदिर के अधिष्ठाता शुभ पंडित ने बताया कि बुधवार को चंद्रमा के उदय होने का समय रात्रि 8:15 बजे है। चंद्र उदय होने पर विधिविधान से पूजा अर्चना करने से लाभ मिलता है। व्रत रखने वाली महिलाएं लाल वस्त्र पहनकर कर शाम के समय करवाचौथ व्रत की कथा सुनें। इसके बाद भगवान श्री गणेश, भगवान शंकर, मां गौरी की पूजा अर्चना करें। भगवान गणेश को लड्डू का भोग लगाकर पुष्प अर्पित करें। चंद्र उदय होने पर अर्घ्य देकर पूजा करें। व्रत खोलने के बाद पति तथा बड़ों से आशीर्वाद लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed