फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   I am a Jat: Actor Sunny Deol speaks in Meerut while raising his 2.5 kg hand, promoted the film Jaat

'मैं जाट हूं': ढाई किलो का हाथ उठाकर बोले अभिनेता सनी देओल, मेरठ में फिल्म 'जाट' का किया प्रमाेशन, झूमे फेंस

Sat, 12 Apr 2025 03:19 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: डिंपल सिरोही Updated Sat, 12 Apr 2025 03:19 PM IST
सार

शॉप्रिक्स मॉल में जाट मूवी का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे सनी देओल। उन्हें देखते ही दर्शक झूम उठे।

विज्ञापन
I am a Jat: Actor Sunny Deol speaks in Meerut while raising his 2.5 kg hand, promoted the film Jaat
अभिनेता सनी देओल व निर्देशक गोपीचंद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ में दिल्ली रोड स्थित शॉप्रिक्स मॉल में शनिवार सुबह जाट मूवी देख रहे दर्शकों को फिल्म के अभिनेता सनी देओल ने सरप्राइज दे दिया। फिल्म का प्रमोशन करने के लिए बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और निर्देशक गोपीचंद मालनेनि पहुंचे। बता दें कि बीते शुक्रवार को जाट मूवी रिलीज हुई थी। शनिवार को शॉप्रिक्स मॉल में सनी देओल की पहुंचने की सूचना क्षेत्र में तेजी से आग की तरह फैल गई।

विज्ञापन


हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ शॉपिंग मॉल के बाहर और अंदर इकट्ठा हो गई। इस दौरान लोगों में फोटो व सेल्फी खिंचवाने की होड़ दिखाई। पुलिस ने भीड़ को रोकने का प्रयास किया। इस दौरान सड़क पर जाम की स्थिति भी बन गई। शॉप्रिक्स मॉल में 10 मिनट रुकने के बाद उन्होंने होटल कंट्री इन में पत्रकारों से बातचीत की और इसके बाद पीवीएस माॅल रवाना हो गए। यहां भी उन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी।

विज्ञापन

यमला पगला दीवाना, बाद ये अलग तरह की फिल्म की है, इसका नाम जाट रखने के पीछे क्या कारण था। इस सवाल पर सनी देओल ने कहा कि ऐसी कोई वजह इसका नाम रखने की नहीं थी, जाट ताकतवर होते हैं। उन्होंने कहा कि ये फिल्म पहले स्टोरी की तरह चलती है लेकिन बाद में पता चलता है कि जट रेजिमेंट से कनेक्शन है। तो इसीलिए फिल्म का नाम जट रखा गया।



 
विज्ञापन

गदर के एक्शंस और जाट के एक्शंस आपके लिए कितने अलग थे? इस सवाल पर उन्होंने कहा कि गदर एक पीरियड फिल्म थी। वहां दारासिंह का कैरेक्टर था, यहां मेरा कैरेक्टर थोड़ा अलग है। जाट के सीक्वल को लेकर बोले कि जरूर करेंगे। उन्होनें बताया कि अब उनके फैंस उन्हें लाहाैर, बाॅर्डर-2 में देखेंगे। 

विज्ञापन

सिनेमा में आए बदलाव को लेकर उन्होंने कहा कि पहले का सिनेमा बहुत बेहतर था, तभी आज का सिनेमा बेहतर हुआ है। फिटनेस को लेकर कहा कि मैं शुरू से फिट रहा हूं, बचपन से फिटनेस के प्रति जागरुक रहा हूं। स्पोर्ट्स का पहले से ही शाैक रहा है। 
 

शाॅप्रिक्स माॅल में फिल्म जाट का प्रमोशन करने के बाद अभिनता सनी देओल व निर्देशक गोपीचंद मालनेनि शास्त्रीनगर के पीवीएस माॅल पहुंचे। यहां उन्होंने हाथ उठाकर अपने फैंस का अभिवादन किया। इस दाैरान भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रहा।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed