फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   husband killed his wife for not bringing dowry in Muzaffarnagar

मुजफ्फरनगर: दहेज लोभी पति ने पत्नी को गला घोंटकर उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

Mon, 19 Aug 2019 12:46 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 19 Aug 2019 12:46 PM IST
विज्ञापन
husband killed his wife for not bringing dowry in Muzaffarnagar
मौके पर मौजूद पुलिस व जमा भीड़ - फोटो : अमर उजाला

उत्तरप्रदेश के मुजफ्फरनगर में सोमवार सुबह दहेज लोभी एक पति ने अपने ही हाथों पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच की। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


यूपी: पत्रकार से मामूली विवाद और पड़ोसी की दबंगई, ये थी सहारनपुर में हुए दोहरे हत्याकांड की असली वजह
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार खतौली के मोहल्ला इस्लामनगर निवासी आशू अपनी पत्नी बबली के साथ रहता है। आरोप है कि ससुराल वाले अक्सर बबली से दहेज की मांग करते थे।

रविवार रात्रि भी ससुराल पक्ष ने विवाहिता से दहेज की मांग की। बताया गया कि सोमवार सुबह कहासुनी होने के बाद पति आशू ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर डाली। जानकारी लगने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को घटना के बारे में सूचित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर विवाहिता के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मृतका का शव अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed