{"_id":"6360fa0660df3230ee74a1cc","slug":"husband-gets-hospitalized-after-a-man-made-objectionable-remarks-on-his-wife-by-in-muzaffarnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: पत्नी पर युवक ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, पढ़ते ही बिगड़ी शौहर की तबीयत, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: पत्नी पर युवक ने की आपत्तिजनक टिप्पणी, पढ़ते ही बिगड़ी शौहर की तबीयत, अस्पताल में भर्ती
Tue, 01 Nov 2022 04:21 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 01 Nov 2022 04:21 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में फेसबुक पर एक युवक ने दो महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। एक महिला के शौहर ने पोस्ट पढ़ी तो उसकी तबीयत बिगड़ गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मुजफ्फरनगर में फेसबुक पर एक युवक ने दो महिलाओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। पोस्ट वायरल हो गई। एक महिला के शौहर ने मैसेज पढ़े, जिसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई। तबीयत अधिक खराब होने पर शौहर को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। महिलाओं ने आरोपी युवक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: मुजफ्फरनगर: रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक बोले- सबके साथ मिलकर चलने से आगे बढ़ेगा रालोद
विज्ञापन
मंगलवार को जानसठ निवासी महिलाओं ने थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपी युवक ने फेसबुक पर आपत्तिजनक मैसेज लिखकर वायरल कर दिए।
फेसबुक पर आपत्तिजनक मैसेज पढ़कर महिलाओं और उनके पति को मानसिक तनाव बढ़ गया, जिससे एक महिला के पति की तबीयत अचानक खराब हो गई। जिन्हें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। महिलाओं ने पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराने को लेकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन