{"_id":"6360d3505dbdbb087f40e22b","slug":"muzaffarnagar-rld-district-president-sandeep-malik-said-rld-will-move-forward-by-walking-together-with-ever","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक बोले- सबके साथ मिलकर चलने से आगे बढ़ेगा रालोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक बोले- सबके साथ मिलकर चलने से आगे बढ़ेगा रालोद
Tue, 01 Nov 2022 01:38 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 01 Nov 2022 01:38 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में रालोद की बैठक में जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि सर्व समाज के लोगों को साथ लेकर चलेंगे। मीरापुर के विधायक चंदन चौहान ने कहा कि निकाय व लोकसभा चुनावों में सभी को मिलकर चलना है।
विज्ञापन
संदीप मलिक, जिलाध्यक्ष रालोद
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में हुई रालोद की बैठक में जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि सर्व समाज के लोगों को साथ लेकर चलेंगे। सबके साथ मिलकर चलने से ही रालोद आगे बढ़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को सर्कुलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। पूर्व मंत्री योगराज सिंह ने कहा रालोद ही किसान मजदूरों की पार्टी है। निकाय चुनाव में रालोद अपनी ताकत का अहसास कराएगी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Bagpat: पहलवानों की फौज तैयार करने वाले खलीफा का निधन, कुश्ती के धुरंधरों ने जताया शोक, बताया अपूर्णीय क्षति
उन्होंने कहा कि पूर्व मंत्री धर्मवीर बालियान ने कहा कि एक भी एमएलए न होते हुए भी अगर सरकार किसी से डरती थी तो वह रालोद था। मीरापुर के विधायक चंदन चौहान ने कहा कि पहले निकाय और फिर लोकसभा चुनाव में सबको साथ मिलकर चलना है।