{"_id":"58f6f9b24f1c1b197447310a","slug":"husband-gave-divorce-badar-did-the-wrongdoing-of-goddess","type":"story","status":"publish","title_hn":"शौहर ने दिया तलाक, हलाला के बहाने देवर ने किया दुष्कर्म, लगा रही न्याय की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शौहर ने दिया तलाक, हलाला के बहाने देवर ने किया दुष्कर्म, लगा रही न्याय की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो/ बागपत
Updated Sun, 23 Apr 2017 09:51 AM IST
विज्ञापन
तीन तलाक मुद्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीन तलाक का मामला वर्तमान समय में चर्चा में है। जनपद में भी मंगलवार को तीन तलाक का एक ओर पेंचीदा मामला सामने आया है। पीड़ित ने बड़ौत के तहसील दिवस में डीएम और एसपी के सामने पहुंचकर कहा पति ने दो बार तलाक दिया। हलाला के नाम पर देवर ने दुष्कर्म किया। मुकदमा दर्ज है, लेकिन पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। एसपी ने महिला थाने की एसओ को तत्काल कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
मामला बड़ौत का है। मंगलवार को पीड़ित तहसील दिवस में पहुंची। महिला ने डीएम ह्दय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय से मिलकर बताया उसकी शादी तीन साल पहले दिल्ली के नंद नगरी थाना क्षेत्र के समी नामक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। विरोध किया तो पति ने 11 नवंबर 2016 को फोन पर ही तलाक दे दिया। कुछ दिन बाद पति ने उसे कॉल कर कहा उसने दिल्ली से फतवा लिया है, वह ससुराल आ जाए। बहाने से बुलाकर हलाला के नाम पर देवर ने बलात्कार किया। इस बीच उसे पता चला उसके शौहर के दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध हैं। विरोध किया तो पति ने फिर सामने खड़ी करके फरवरी में तलाक दे दिया। दो बार उसे तलाक दिया जा चुका है, देवर ने फरवरी में ही हलाला के नाम पर बलात्कार किया है। महिला थाने में 31 मार्च को आईपीसी की धारा 498 ए, 323, 376, 506 और 3/4 में मुकदमा दर्ज कराया गया। पीड़ित ने कहा पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। एसपी ने महिला थाने की एसओ को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
किसने क्या कहा?
एसपी अजय शंकर राय ने कहा कि पीड़ित का मुकदमा दर्ज है। आरोपियों की गिरफ्तारी जल्द से जल्द कराई जाएगी। महिला थाने की एसओ को जांच कर त्वरित कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन
क्या करें पीड़ित?
पीड़ित के अनुसार वह महिला थाने के चक्कर काट रही है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसका पति दूसरी महिला के चक्कर में फंसा है, इस कारण उसे दो बार तलाक दे चुका है। दोनों परिवारों ने फैसले का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। उसके साथ नाइंसाफी हुई है। फतवे के नाम पर उसे बहाने से बुलाया, हलाला कराया और फिर से तीन तलाक दे दिया। उसे न्याय चाहिए।