फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Husband firing on wife and injured woman in Meerut District Hospital

अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को मारी गोली, आरोपी पति फरार

Mon, 05 Nov 2018 01:00 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
यूपी डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Updated Mon, 05 Nov 2018 01:00 PM IST
विज्ञापन
Husband firing on wife and injured woman in Meerut District Hospital
अस्पताल में भर्ती घायल महिला - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के मेदपुर गांव में अवैध संबंधों का विरोध करने पर पति ने पत्नी को गोली मार दी। महिला का आरोप था कि उसके पति के एक अन्य महिला से अवैध संबंध है। महिला रविवार को भी इसी बात का विरोध कर रही थी। गोली लगते ही महिला लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ी। घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया। पुलिस ने घायल महिला को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


मेदपुर निवासी रोशनजहां पत्नी महबूब अली अपने परिवार के साथ रह रही है। महिला का पति खेती करता है। महिला ने बताया कि पति महबूब अली के करीब तीन साल से मेरठ निवासी एक महिला से अवैध संबंध हैं। शनिवार की रात को जब उसका पति मेरठ से घर आया तो दूसरी महिला को लेकर विवाद हो गया। जिस पर पति महबूब ने पत्नी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग भी पहुंचे और पुलिस को सूचना दे दी। यूपी 100 और एसओ भावनपुर धर्मेद्र सिंह राठौर मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी करते हुए महिला को मेडिकल कॉलेज भेज दिया। जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार इस मामले में अवैध संबंध का मामला सामने आ रहा है, इसी बात को लेकर लगातार विवाद हो रहा था। पुलिस का कहना है कि महिला को गोली मारने के पीछे खेत की मिट्टी बेचने का विवाद भी सामने आ रहा है। महिला ने अपने खेत की मिट्टी गोकलपुर निवासी खनन माफियाओं को तीन लाख रुपये में बेची है। जिसके पैसे को लेकर पति पत्नी मे विवाद था। खेत की मिट्टी के पैसे पति को न देने पर उसने महिला को गोली मार दी। एसओ भावनपुर धर्मेद्र राठौर ने बताया कि महिला के बेटे फैजान ने अपने पिता महबूब अली के मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed