फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   husband died after slipping and hitting his head on a Tullu pump, had a dispute on the wifes birthday

Meerut: पत्नी के जन्मदिन पर दंपती में हुआ विवाद, फिसलकर टुल्लू पंप में सिर लगने से पति की मौत

Tue, 25 Jun 2024 11:51 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 25 Jun 2024 11:51 AM IST
सार

मेरठ के टीपीनगर में पत्नी के जन्मदिन पर हुए दंपती में विवाद के बाद पति की संदिग्ध परिस्थिति में फिसलकर गिरने और सिर में चोट लगने से मौत हो गई।

विज्ञापन
husband died after slipping and hitting his head on a Tullu pump, had a dispute on the wifes birthday
माैके पर माैजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के टीपीनगर थानाक्षेत्र के चंद्रलोक काॅलोनी में पत्नी के जन्मदिन पर घर में ही फिसल कर गिरे मुनीम संजय गुप्ता (55) की सिर में गंभीर चोट लगने से मौत हो गई। मौत से पहले संजय काफी देर तक तड़पते रहे। परिजन ने कॉल कर एंबुलेंस बुलाई। लेकिन जब एंबुलेंस पहुंची तब तक संजय की मौत हो चुकी थी। मुनीम का अपनी पत्नी से भी किसी बात पर विवाद होने की जानकारी सामने आई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चंद्रलोक कालोनी लाल मंदिर के पीछे संजय गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी माधवी, बेटी प्रिया व रूपाली और बेटा आशीष है। संजय नवीन मंडी में एक आढ़ती के यहां मुनीम की नौकरी करते थे।

विज्ञापन

सोमवार को पत्नी माधवी का जन्मदिन था। शाम को वह अपने घर पहुंचे तो पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। बेटे आशीष ने बीच बचाव की कोशिश की लेकिन वह नाकाम रहा। संजय पत्नी की ओर तेजी सेे बढ़ रहे थे तभी फर्श पर पानी गिरा होने की वजह से उनका पैर फिसल गया।

गिरते समय संजय का सिर टुल्लू पंप से जा लगा। जिससे संजय के सिर पर गंभीर चोट आई और खून बहने लगा। परिजन ने एंबुलेंस बुलाने के लिए फोन किया, लेकिन एंबुलेंस आधे घंटे बाद पहुंची। पड़ोसियों से मदद की गुहार लगाई लेकिन कोई नहीं आया।

इंस्पेक्टर टीपी नगर जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि संजय गुप्ता का पत्नी से विवाद हो गया था। विवाद के ही दौरान ही संजय फर्श पर गिरे पानी के कारण फिसल गए। सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed