फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hundreds of acres of crops submerged due to rising water level of Hindon river

Meerut News: हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न

Sun, 12 Jul 2026 09:04 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jul 2026 09:04 PM IST
विज्ञापन
Hundreds of acres of crops submerged due to rising water level of Hindon river
सरूरपुर। कस्बा ​खिवाई के जंगल में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से जलमग्न फसल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सरूरपुर। क्षेत्र में हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी किनारे बसे गांवों के किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले तीन दिनों से लगातार बढ़ रहे जलस्तर के कारण नदी का पानी खेतों में फैल गया है। जिससे सैकड़ों बीघा कृषि भूमि जलमग्न हो गई है।
खेतों में खड़ी ईख, चारे और अन्य मौसमी फसलें पानी में डूबने लगी हैं। यदि जल्द ही पानी का स्तर कम नहीं हुआ तो किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है। बढ़ते जलस्तर को लेकर किसान लगातार चिंता में हैं और प्रशासन से राहत दिलाने की मांग कर रहे हैं। हिंडन नदी से सटे गांव बपारसी, पांचाली बुजुर्ग, हर्रा, खिवाई, कलीना समेत आसपास के कई गांवों के खेत पानी में डूब गए हैं।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नदी का पानी धीरे-धीरे खेतों की ओर बढ़ता जा रहा है और हर दिन जलभराव का दायरा बढ़ रहा है। जिन खेतों में कुछ दिन पहले तक फसलें लहलहा रही थीं, वहां अब केवल पानी ही दिखाई दे रहा है। किसानों ने बताया कि उन्होंने खेती में बीज, खाद, सिंचाई और मजदूरी पर काफी खर्च किया है। अब खेतों में कई दिनों से पानी भरा होने के कारण फसल खराब होने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि यदि कुछ दिन यही स्थिति बनी रही तो फसल पूरी तरह नष्ट हो सकती है। खेती ही उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन है और फसल खराब होने से आर्थिक संकट खड़ा हो जाएगा। किसानों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने और नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बताया कि प्रशासन नदी के बढ़ते जलस्तर पर नजर बनाए हुए है। प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कराया जा रहा है और स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। यदि फसलों को नुकसान होता है तो नियमानुसार सर्वे कराकर शासन को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed