फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   hundred farmers of several villages of bijnor protest by sit into the Ganga

यूपी: गंगा में समाई साल भर की कमाई, बिजनौर में 28 गांव के 100 किसानों ने शुरू किया 'जल शक्ति' आंदोलन

Tue, 20 Aug 2019 03:20 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 20 Aug 2019 03:20 PM IST
विज्ञापन
hundred farmers of several villages of bijnor protest by sit into the Ganga
100 किसानों ने गंगा में बैठकर दिया धरना - फोटो : अमर उजाला

पहाड़ी व मैदानी  क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद यूपी के बिजनौर में गंगा समेत कई नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। गंगा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। इस कारण कई तटवर्ती इलाकों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन


बिजनौर जिले में गंगा के तटवर्ती 28 गांव के किसानों ने तटबंध बनाने को लेकर जल शक्ति आंदोलन शुरू कर दिया है। तकरीबन सौ किसानों ने गंगा के अंदर बैठकर धरना शुरू किया है। 
विज्ञापन


मेरठ: कोचिंग सेंटर में गाना बजाने पर भिड़े छात्रों के दो गुट, जमकर चले लाठी-डंडे और बेल्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार भाकियू के बैनर तले शुरू किए गए इस आंदोलन में शामिल किसानों का कहना है कि हर साल गंगा के तेज बहाव के कारण भूमि कटाना होता है। किसानों की जमीनें लगातार कटकर गंगा में जा रही है। आसपास के इलाकों के किसान अपनी जान जोखिम में डालकर खेती-बाड़ी कर रहे हैं। जिनमें कई किसानों की पूर्व में डूबकर मौत भी हो चुकी हैं, लेकिन प्रशासन के कान पर जूं नहीं रेंगती। 

धरना दे रहे किसानों का कहना है कि अब आरपार की लड़ाई होगी। किसानों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अब या तो गंगा पर तटबंध बनेगा या फिर 28 गांवों के सभी किसान जलसमाधि लेंगे। वहीं आंदोलन की सूचना पर प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed