फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Humidity in the morning made us sweat, it rained in the afternoon

Meerut News: सुबह उमस ने छुड़ाए पसीने, दोपहर में बरसे बदरा

Fri, 19 Sep 2025 07:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 07:54 PM IST
विज्ञापन
Humidity in the morning made us sweat, it rained in the afternoon
गर्मी बढ़ने पर बारिश की संभावना बढेगी, प्रदूषण से भी मिलेगी राहत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोदीपुरम। बारिश के बाद उमस भरी गर्मी शहरवासियों को हलकान कर रही है। शुक्रवार को सुबह से ही उमस का जोर रहा। लेकिन, दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और आसमान पर काले बादल मंडराने लगे। कुछ देर के लिए तेज बारिश शुरू हो गई, लेकिन इसके बाद भी गर्मी से राहत नहीं मिली।

सितंबर माह के शुरुआत से ही मौसम में उतार चढाव का दौर बना हुआ है। कभी बारिश होने से तापमान नीचे आने से मौसम खुशनुमा हो जाता है, तो बारिश के बाद उमस परेशान करती है। वर्तमान में उमस का असर बढ़ रहा है। शुक्रवार को मौसम में दिनभर बदलाव देखने को मिला। कभी धूप, कभी आसमान पर काले बादल और दोपहर में बारिश हुई। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही के अनुसार मौसम में बदलाव जारी रहेगा, क्योंकि तापमान बढ़ने के कारण बारिश की संभावना बढ़ेगी। गर्मी का असर भी बढ़ने के कारण मौसम में बदलाव होगा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय की मौसम वेधशाला पर दिन का अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश 5.1 मिमी. दर्ज की गई। शहर का एक्यूआई स्तर 97 दर्ज किया गया। गंगानगर में 92, जयभीम नगर में 98, पल्लवपुरम में 102, बेगमपुल 110, दिल्ली रोड 118 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed