{"_id":"573390104f1c1b3a43919ef2","slug":"hum-tirange-ke-crazy","type":"story","status":"publish","title_hn":"हम तिरंगे के क्रेजी, सेल्फी ले लो जी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हम तिरंगे के क्रेजी, सेल्फी ले लो जी
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2016 02:07 AM IST
विज्ञापन
सूरजकुंड पार्क में तिरंगे का सेल्फी लेते युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सूरजकुंड पार्क में लहरा रहे 41 मीटर ऊंचे तिरंगे को देखने के लिए शहरवासी उमड़ पड़े। बुधवार सुबह उगते सूरज क ी रोशनी में तिरंगे का वैभव देखने लायक था। शाम ढलते-ढलते लोगों की भीड़ पार्क में बढ़ती गई। शाम सात बजे जैसे ही तिरंगे की लाइट जली तो लोग राष्ट्रगान की मुद्रा में खड़े हो गए। वंदेमातरम् और भारत माता के जयकारों से पूरा पार्क गूंज उठा। युवाओं ने राष्ट्र के गौरव को सलामी दी। लोग सेल्फी लेने से भी पीछे नहीं रहे।
तिरंगा देखने दूसरे दिन भी पहुंचे लोग
सूरजकुंड पार्क में डेली वॉकर्स के अलावा कई नए चेहरे तिरंगा देखने पहुंचे। महिलाओं, बच्चों, पुरुषों व युवाओं ने इतना ऊंचा तिरंगा देखा तो उन्हें संसद भवन, विवि व लाल किले की बुर्ज पर लहराने वाला तिरंगा याद आ गया। शाम ढलते हुए जब तिरंगा दूधिया रोशनी में नहाने लगा तो लोगों ने उस क्षण को मोबाइल में भी कैद किया।
यूथ को मिला नया सेल्फी जोन
सूरजकुंड पार्क में एंट्री गेट से थोड़ा अंदर, पार्क की शुरुआत में ही तिरंगा फहराया गया है। काफी खुला एरिया होने के कारण युवाओं के लिए यह स्थान सेल्फी जोन बन गया। बुधवार क ी सुबह और शाम दोनों वक्त पार्क में घूमने आए युवाओं ने तिरंगे के साथ सेल्फी ली। उम्रदराज लोगाें ने भी सेल्फी का आनंद उठाया। तिरंगे के साथ सेल्फी लेते समय किसी ने सलाम किया, तो किसी ने झुककर प्रणाम किया। ये तस्वीरें फेसबुक पर भी अपलोड की गई हैं।
विज्ञापन
मुख्य तथ्य
एमडीए ने बनवाया है तिरंगा
21 लाख की लागत से बना है
20 फीट चौड़ा और 30 फीट लंबा है तिरंगा
2 महीने में बनकर तैयार हुआ
24 घंटे फहरता रहेगा
झंडे को मोटर से कनेक्ट किया है
रात में एलईडी लाइट से रोशन होगा तिरंगा
मेन पोल के पास दो अन्य पोल लगाए हैं, जो इस पर रोशनी फेंके
पांच बैट्री और चार्जर लगाए गए हैं
एक चैंबर रूम बनाया गया है
फाउंडेशन आरसीसी का बनाया गया है
मुख्य पोल मिश्रित धातु का है