{"_id":"5fdb09e28ebc3e3fc3152d1c","slug":"huge-fire-in-confectionery-in-bijnor-three-fire-brigade-vehicle-control-the-fire-after-several-hours","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: कनफेक्शनरी में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने कई घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: कनफेक्शनरी में लगी भीषण आग, दमकल की तीन गाड़ियों ने कई घंटे में पाया काबू
Thu, 17 Dec 2020 01:03 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Thu, 17 Dec 2020 01:03 PM IST
विज्ञापन
कनफेक्शनरी से उठता धुआं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में बुधवार देर रात मछली बारि स्थित कनफेक्शनरी की दुकान में भीषण आग लग गई। घटना से इलाके में अफरा तफरी मच गई, सूचना पर फायर बिग्रेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मी आग पर काबू पाने में सफल हुए।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार जिले के नूरपुर थानाक्षेत्र स्थित मछली बाजार में कनफेक्शनरी की दूसरी मंजिल से बुधवार रात अचानक घना धुआं उठने लगा, कुछ देर बाद आग की लपटे भी दिखाई देने लगीं। आसपास घनी रोशनी देख लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं दुकान मालिक ने फायर बिग्रेड को सूचना दी।
विज्ञापन
दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। आग इतनी भयंकर थी कि करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मी आग पर काबू पा सके।
विज्ञापन
तीन मंजिला दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान, जलकर नष्ट हो गया। मौके पर काफी संख्या में भीड़ जमा रही। पुलिस के अनुसार घटना साढ़े दस बजे हुई, रात्रि दो बजे तक आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। बताया गया कि शॉर्टशर्किट के कारण आग लगी है।