{"_id":"680a85fb115b3992130292e7","slug":"housing-development-scheme-should-be-implemented-in-shamli-for-development-ghanshyam-das-meerut-news-c-26-1-sal1002-140826-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास के लिए शामली में आवास विकास योजना लागू हो : घनश्याम दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास के लिए शामली में आवास विकास योजना लागू हो : घनश्याम दास
विज्ञापन
शामली। पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल की बैठक शहर में सुभाष चौक पर हुई। जिसमें व्यापारियों ने जिले के विकास के लिए शामली में आवास विकास योजना लागू कराने की मांग दोहराई।
प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने कहा कि शामली के आवासीय विकास हेतु उत्तर प्रदेश सरकार की आवास विकास योजना लागू होनी चाहिए, क्योंकि आवास विकास योजना लागू होने पर क्षेत्र के व्यापारियों एवं नागरिकों को उचित कीमत पर फ्लैट्स आवंटित हो सकेंगे। जिससे उनके जीवन यापन में चार चांद लग जाएंगे और क्षेत्र के व्यापारियों व अन्य नागरिकों को इसका लाभ होगा।
बताया कि पिछले दिनों ही व्यापारी प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन देकर सहारनपुर में आवास विकास योजना का विस्तार तथा आवास विकास परिसर में व्यापारियों के लिए एक नए व्यापारिक परिसर के निर्माण की मांग के साथ-साथ शामली में भी आवास विकास योजना लागू करने की मांग की थी। बैठक में सुभाष चंद्र धीमान, नरेंद्र अग्रवाल, राजेश सिंघल, राजेश जैन, रवि संगल, महेश धीमान, वैभव गोयल, अनुज गोयल ऋषभ जैन आशापुरी, आशु बत्रा आदि मौजूद रहे।