फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hotels and shops were sealed, 24.87 lakh house tax was collected

Meerut News: होटल और दुकानों को सील किया, 24.87 लाख गृहकर वसूला

Tue, 11 Mar 2025 02:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Mar 2025 02:13 AM IST
विज्ञापन
Hotels and shops were sealed, 24.87 lakh house tax was collected
नगर निगम में गृह कर जमा न करने पर होटल और भवन किए सील
- सील करने गई निगम की टीम का विरोध, प्रवर्तन दल ने संभाला मोर्चा
विज्ञापन

फोटो
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। गृहकर बकाया न देने वाले दुकान, भवन और होटल मालिक नगर निगम की टीम का विरोध करने लगे हैं। सोमवार को निगम टीम ने विरोध के बीच दो होटल, दो ढाबे और 99 दुकानों को सील किया है। चेतावनी देने पर 24.87 लाख का गृहकर भी वसूला है। विरोध करने वाले लोगों का कहना है कि गृहकर लेने से पहले निगम को सड़क, पानी और मूलभूत सुविधा मुहैया करानी चाहिए।

नगर निगम की टीम ने सोमवार को मुख्यालय, शास्त्रीनगर और कंकरखेड़ा जोन में अभियान चलाया है। कंकरखेड़ा जोन में एनएच-58 पर होटल सील के दौरान हंगामा हुआ। होटल संचालक सहित पांच-छह लोग होटल में अंदर बैठ गए। सील की कार्रवाई रोकनी पड़ी, मामला तूल पकड़ने से पहले प्रवर्तन दल और कंकरखेड़ा पुलिस मौके पर पहुंच गई। प्रवर्तन दल ने होटल के अंदर बैठे लोगों को निकाला और सील की कार्रवाई की। अपर नगर आयुक्त पंकज कुमार ने बताया कि मुख्यालय जोन के आठ वार्डों में 90 लाख गृहकर बकाया है। जहां पर 55 दुकान सील कर 7.50 लाख की वसूली की है। शास्त्रीनगर जोन के चार वार्डों में 28.56 लाख रुपया गृहकर बकाया है, जहां पर निगम टीम ने 23 दुकानों को सील कर 9.27 लाख की वसूली की है। कंकरखेड़ा जोन के दो जोन में दो होटल, दो ढाबे और 21 दुकान सील की है। निगम टीम ने 8.10 लाख धनराशि गृहकर के बकायादारों से वसूली कर जमा करा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed