फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Hope again for PM residence

पीएम आवास की फिर जगी आस

Sat, 21 Nov 2020 01:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
Hope again for PM residence
मेरठ। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत तीन स्थानों पर बनाए जा रहे आवासों के लिए एक बार फिर उम्मीद जगी है। पिछले छह महीने से इन आवासों में बिजली, पानी आदि की व्यवस्था करने के लिए बजट की कमी आड़े आ रही है। सरकार की तरफ से लगभग 18 करोड़ रुपये के लिए मना कर दिया गया था। इसके बाद कई बार एमडीए की तरफ से विद्युत निगम एवं जल निगम से सहमति बनाकर कार्य करने के लिए कहा गया परंतु निस्तारण नहीं हो सका है। हालांकि, शुक्रवार को हुई बैठक में कार्य करने पर सहमति बनी है। जिससे 1088 लोगों के आवास का सपना जल्द पूरा हो सकता है।
विज्ञापन

वर्ष 2021 तक आवास पाने का आवंटी इंतजार कर रहे हैं। इसमें शताब्दीनगर में 384, लोहियानगर में 128 और सरायकाजी में 576 आवास बनाए जा रहे हैं। एमडीए उपाध्यक्ष मृदुल चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में आवासों में बिजली कार्यों के लिए आंकलन एक सप्ताह में विद्युत निगम द्वारा उपलब्ध कराया जाएगा। जिसकी स्वीकृति एमडीए की अवस्थापना निधि के अंतर्गत अवस्थापना समिति के समक्ष रखी जाएगी। इसके अतिरिक्त शताब्दीनगर और लोहियानगर स्थित भवनों के बाह्य जलापूर्ति के लिए आबादी को देखकर आंकलन कर लिया जाए। वहीं, सरायकाजी में आवासों में जलापूर्ति के लिए प्राधिकरण और आवास-विकास ओवरहैड टैंक और ट्यूबवेल का आंकलन अवस्थापना निधि से समानुपातिक रूप से करेंगे। हालांकि, ये भी तय हुआ है कि अगर जल निगम को शासन से धनराशि मिलती है तो प्राधिकरण द्वारा अवस्थापना निधि से दी गई धनराशि को वापस करना होगा। बैठक में विद्युत निगम के मुख्य अभियंता एवं जल निगम के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

अवैध निर्माण पर दिए निर्देश
वहीं, एमडीए उपाध्यक्ष ने चारों जोनल अधिकारियों को अवैध निर्माणों को चिह्नित कर ध्वस्तीकरण के निर्देश दिए। उन्होंने प्रत्येक जोन में अवैध निर्माण की सूची बनाने के भी निर्देश दिए। जिससे अवैध निर्माण पर लगाम लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed