फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Honouring teachers on Guru Purnima

Meerut News: गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों का सम्मान

Wed, 29 Jul 2026 07:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Honouring teachers on Guru Purnima
सरधना। केके प​ब्लिक स्कूल में गुरू पू​​र्णिमा के अवसर पर ​शिक्षकों का सम्मान किया गया। संस्थान
सरधना। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सरधना स्थित केके पब्लिक स्कूल में श्रद्धा और उल्लास के साथ कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को रोली का तिलक लगाकर उनकी आरती उतारी तथा मिठाई खिलाकर गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान छात्रों ने शिक्षकों को उपहार भेंट कर सम्मानित भी किया। छात्र-छात्राओं ने कविता पाठ और भाषण प्रस्तुत कर गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यार्थियों ने कहा कि माता-पिता जन्म देते हैं, जबकि गुरु जीवन को सही दिशा देकर व्यक्तित्व का निर्माण करते हैं। विद्यालय के प्रबंधक सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार तथा प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने कहा कि शिक्षक समाज के सच्चे निर्माता हैं।
विज्ञापन


गुरु पूर्णिमा : 70 दिव्यांग, अनाथ व मेधावी सम्मानित
सरधना। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय नानू में दिव्यांग एवं मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सहायक अध्यापक योगेश कुमार शर्मा की पहल पर किया गया, जिसमें लगभग 70 विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। अध्यक्षता प्रधानाध्यापिका नीरू प्रभा और खंड शिक्षा अधिकारी सुदर्शन लाल मुख्य अतिथि रहे। पूर्व प्रधानाध्यापक कुंवरपाल सिंह सहित कई शिक्षाविद, जनप्रतिनिधि और अभिभावक भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। संचालन सुभाष चांदना एवं संजय कुमार ने किया। इस दौरान गुफरान, हम्माद, ऋषि, उर्वेश, अरबीश, अनस, वंश, अजीम, ऋषिका, रहीम, मोइन, जैद, शिफा, ईशान शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed