{"_id":"6abe8505aa676bec6b03c5ef","slug":"honouring-parul-chaudharys-family-members-meerut-news-c-76-1-smrt1039-108887-2026-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: पारुल चौधरी के परिजनों का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: पारुल चौधरी के परिजनों का सम्मान
Thu, 01 Oct 2026 09:36 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:36 PM IST
विज्ञापन
मोदीपुरम। एशियाई खेलों में देश के लिए पदक जीतने वाली एथलीट पारुल चौधरी की सफलता पर बृहस्पतिवार को एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन और स्टाफ ने उनके गांव इकलौता पहुंचकर परिवार को सम्मानित किया।
स्कूल के प्रबंध निदेशक डॉ. राजीव कुमार भारद्वाज के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने पारुल के माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों को फूल-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी।डॉ. राजीव कुमार भारद्वाज ने कहा कि पारुल चौधरी ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन कर देश, क्षेत्र और गांव का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि पारुल की उपलब्धि युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है। इस दौरान एमएसबी एजुकेशनल महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. दुर्गेश पालीवाल, एमएसबी इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य उमेश कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।