{"_id":"6aaa69da50fddc8f080bfdbf","slug":"honor-killing-in-muzaffarnagar-father-of-girl-s-lover-shot-dead-in-broad-daylight-2026-09-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"झूठी शान के लिए माथे पर खून का कलंक: रविवार को पंचायत में धमकी, मंगलवार को कत्ल; प्यार से शुरू हुआ खून-खराबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झूठी शान के लिए माथे पर खून का कलंक: रविवार को पंचायत में धमकी, मंगलवार को कत्ल; प्यार से शुरू हुआ खून-खराबा
Wed, 16 Sep 2026 03:36 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 16 Sep 2026 03:36 PM IST
सार
मुजफ्फरनगर में युवती के अपहरण के आरोप में जेल में बंद आकाश बालियान के पिता की पीनना बाईपास के पास गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर तीन बाइकों पर सवार होकर आए थे। वारदात में युवती के भाई, ताऊ, तहेरे भाई और एक रिश्तेदार को नामजद किया गया। आरोप है युवती स्वेच्छा से शादी करने के लिए घर से गई थी। इसी रंजिश में धमकी देकर एलानिया हत्या की गई।
विज्ञापन
muzaffarnagar murder
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
एक खाप, दो परिवार, एक का बेटा और दूसरे की बेटी। युवक-युवती के बीच प्रेम परवान चढ़ गया। एक गोत्र होने के कारण सामाजिक तरीके से प्रेम की मंजिल मिलना दूर की बात थी। यह जानते हुए दोनों ने अपनी मंजिल पाने के लिए घर छोड़ दिया। उन्हें नहीं पता था कि उनके इस कदम से दोनों परिवारों के बीच रंजिश शुरू हो जाएगी। सुलह के लिए खाप के चौधरी भाकियू अध्यक्ष नरेश टिकैत की मौजूदगी में पंचायत हुई। गणमान्य लोगों ने प्रयास शुरू किए लेकिन नतीजा आने से पहले ही धधकती रंजिश ने एक जिंदगी को लील लिया।
शाहपुर थाने के गांव किनौनी निवासी सुभाष बालियान के पास छह बीघा जमीन और दो बेटे सागर व आकाश हैं। आकाश का गांव की ही रहने वाली शहर के कॉलेज से कानून की द्वितीय वर्ष की शिक्षा प्राप्त कर रही युवती से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों 17 अगस्त को घर छोड़ कर चले गए। पुलिस दोनों को सोरम गेट से तलाश कर वापस लाई लेकिन युवती ने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया। बयान के बाद युवती को सहारनपुर नारी निकेतन भेज दिया था।

अपहरण के आरोप में युवक को जेल भेजा था। दोनों परिवारों में सुलह, युवक-युवती को समझाने को लेकर रविवार को गांव में पंचायत हुई। भाकियू अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत भी शामिल हुए थे। निर्णय लिया गया कि दोनों पक्षों के पांच-पांच लोग अपने बच्चे को जाकर समझाएंगे। यदि वह मानते हैं तो सही, अन्यथा उन्हें उनकी मर्जी पर छोड़ते हुए गांव से दूर रहने की बात भी कही गई थी।
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा था कि एक ही खाप के गांव में सभी भाई बहन होते हैं। आपस में रिश्ते-नाते नहीं होते। दोनों परिवार अपने बच्चों को समझाएं। शांति समझदारी से काम लें।
जिद छोड़ने के लिए तैयार था आकाश
पंचायत के निर्णय के अनुसार दोनों पक्षों के लोग सोमवार को युवक और युवती से मिले। मृतक सुभाष के बेटे सागर ने बताया कि उसका भाई मान गया था लेकिन उसने एक बार युवती से बात करने की बात कही थी, जबकि युवती नहीं मानी थी। संभवत: युवती के न मानने के बाद उसके परिजनों ने गुस्सा होकर हत्या की घटना को अंजाम दिया।

पुलिस पर लगाया लापरवाही का आरोप
घटना का वादी सागर बताता है कि उसके भाई और युवती को पुलिस ने तलाश लिया था। विवेचक को युवती ने युवक के पक्ष में बयान दिए थे। विवेचक ने उसके कोर्ट में बयान भी नहीं कराए थे। इससे पहले ही आरोपी पक्ष से साज खाकर उसके भाई को अपहरण की धारा में जेल भेज दिया, जिस कारण अभी वह जेल में ही बंद है।

रविवार को पंचायत में दी धमकी...मंगलवार को हत्या
दोनों पक्षों के बीच गांव किनौनी में सुलह के लिए पंचायत बुलाई गई। आरोप है कि युवती के भाई शुभम ने अपने पक्ष के लोगों के साथ मिलकर पंचायत में ही सरेआम मारने की धमकी दी थी। धमकी दिए हुए मंगलवार को तीसरा दिन ही था कि आरोपी युवक ने आकाश के पिता सुभाष की गोली मारकर हत्या कर दी।

मृतक के बेटे वादी सागर ने रिपोर्ट में अपने भाई के प्रेम प्रसंग में घर से जाने से लेकर जेल जाने तक का पूरा मामला लिखा है। साथ ही लिखा, जो पंचायत हुई थी उसमें उसने व उसके पिता ने पंचायत का ही समर्थन किया था लेकिन युवती का भाई शुभम उर्फ हरिओम व पिता सतेंद्र, खानदानी ताऊ उदल गुस्से में थे। उसे, उसके भाई व पिता सुभाष को सरेआम मारने की धमकी दे रहे थे।
पुलिस को इस तरह बताई गई वारदात
वादी ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह 10 बजे उसके पिता गांव से साइकिल पर शामली रोड मुजफ्फरनगर में अवधेश लाला की फैक्टरी में नौकरी पर जा रहे थे। जब वह पीनना तिराहा बाईपास से मुजफ्फरनगर की ओर थोड़ा आगे चले तो पीछे से तीन बाइक पर आए शुभम उर्फ हरिओम, उदल व उसके दो पुत्र विमल उर्फ कुक्की, बंटी व रिश्तेदार शुभम उर्फ छोटन ने उसके पिता को घेर लिया।

आरोप है कि विमल उर्फ कुक्की, शुभम उर्फ छोटन ने उसके पिता के हाथ पकड़ लिए और उदल के कहने पर शुभम उर्फ हरिओम ने तमंचे से गोली मार दी। इसी बीच वादी मुजफ्फरनगर से गांव की ओर बाइक पर अपने साथी किनौनी निवासी उज्ज्वल के साथ मौके पर पहुंचा। उसने शोर मचाया तो शुभम उर्फ हरिओम ने उन पर फायरिंग की। एसपी सिटी अमृत जैन ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।
किनौनी में पुलिस तैनात, आकाश को नहीं मिला पैरोल
वादी सागर ने बताया कि पिता के अंतिम संस्कार के समय आकाश को जेल से पैरोल पर लाने की मांग की थी लेकिन ऐसा नहीं किया गया। उधर, गांव में पुलिस तैनात की गई है। वादी सागर का कहना है कि आरोपियों ने पूरे परिवार की हत्या की धमकी दी थी। उसे और परिजनों को जान का खतरा है, अब उन्हें भी सुरक्षा दिलाई जाए।

आरोपियों का एनकाउंटर हो, अन्यथा वह खुद बदला लेगा
मृतक सुभाष के बेटे सागर का कहना है कि आरोपी पक्ष उन्हें अपने घर बुला रहा था। पहले उनके घर जाते रहे हैं लेकिन आज वह जा नहीं पाए। इसके बाद पिता की हत्या कर दी गई। अब ऐसा लग रहा है कि जैसे वे लोग उसे व उसके पिता को घर बुलाकर मारना चाहते थे। उन्हें साढ़े दस बजे सूचना मिली। उसने चौकी प्रभारी को सूचना दी लेकिन वह नहीं आए। उसके पिता की साइकिल मौके पर खड़ी मिली थी।

पुलिस आरोपियों का एनकाउंटर करे। अन्यथा यह मामला रंजिश का बन जाएगा, उन्हें सुरक्षा चाहिए। एनकाउंटर नहीं किया जाता तो वह अपने पिता की हत्या का बदला खुद लेगा, उसका घर बर्बाद हो गया। पिता की हत्या हो गई। भाई जेल में है और मां बीमार है। उक्त लोग मुझे भी मार सकते हैं।
बहन के प्रेमी के पिता की गोली मारकर एलानिया हत्या
मुजफ्फरनगर के किनौनी गांव से युवती के अपहरण के मामले में आरोपी जेल में बंद आकाश बालियान के पिता फैक्टरी कर्मचारी सुभाष (55) की शहर कोतवाली क्षेत्र के पीनना बाईपास के निकट तमंचे से छाती में गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर तीन बाइकों पर सवार होकर आए थे। वारदात में युवती के भाई, ताऊ, तहेरे भाई और एक रिश्तेदार को नामजद किया गया। आरोप है युवती स्वेच्छा से शादी करने के लिए घर से गई थी। इसी रंजिश में धमकी देकर एलानिया हत्या की गई।

शाहपुर थाना क्षेत्र के किनौनी निवासी आकाश और गांव की युवती 17 अगस्त को संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। 18 अगस्त को युवती के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पुलिस ने सात सितंबर को दोनों को सोरम गेट से पकड़ लिया था। आरोपी का चालान कर दिया गया, जबकि युवती को नारी निकेतन भेज दिया गया था। दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ था और सामाजिक तरीके से फैसले के प्रयास भी किए गए।
सुभाष मंगलवार सुबह 10 बजे सुभाष साइकिल पर सवार होकर वाया पीनना होते हुए बुढ़ाना मोड़ स्थित फैक्टरी में काम करने के लिए जा रहा था। पानीपत-खटीमा हाईवे पर बाईपास के निकट तीन बाइकों पर सवार होकर आए हमलावरों ने उसे घेर लिया और गोली मारकर हत्या कर दी। आरोप है कि मौके पर पहुंचे मृतक के बेटे सागर और उसके साथी उज्ज्वल पर भी फायरिंग की गई।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में प्रेम-प्रसंग को लेकर हत्या का मामला सामने आया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन टीम बनाई है। युवती के भाई शुभम उर्फ हरिओम, ताऊ उदल, तहेरे भाई विमल उर्फ कुक्की व बंटी और रिश्तेदार शुभम उर्फ छोटन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
दोनों को मनाने का हुआ था फैसला
किनौनी गांव में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनाने का प्रयास हुआ। रविवार को भाकियू अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत की मौजूदगी में गणमान्य लोगों की पंचायत हुई। तय किया गया था कि जिम्मेदारी लोग दोनों बच्चों को मनाएंगे। गांव के कुछ लोग नारी निकेतन और कुछ लोग जिला कारागार में मिलने गए थे लेकिन नतीजा नहीं निकल सका था। पंचायत ने दोनों पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील की थी।