फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   honor killing : brother shot dead his sisters lover in Meerut

आन की खातिर हत्या : हाथ जोड़कर प्रेमी की जिंदगी की भीख मांगती रही प्रेमिका, कई डंडे खाए लेकिन बेरहम भाई को नहीं आया रहम

Sun, 04 Jul 2021 01:16 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 04 Jul 2021 01:16 AM IST
विज्ञापन
honor killing : brother shot dead his sisters lover in Meerut
मेरठ: सलीम का फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

मेरठ में एक भाई ने अपने ही हाथों अपनी बहन के प्यार को मौत के घाट उतार दिया। बहन हाथ जोड़कर भाई से प्रेमी की जिंदगी बख्श देने की गुहार लगाती रही लेकिन भाइयों को जरा भी रहम नहीं आया और चंद ही मिनटों में सिर से गोली सटाकर प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


प्रेमी सलीम को बचाने के लिये भाई के सामने प्रेमिका गिड़गिड़ाती रही, लेकिन वह नहीं माना। गोली मारने से पहले सलीम को खूब पीटा गया, जिसके बचाव में कई लाठी युवती ने अपने शरीर पर भी खाईं। बताया गया है कि जैसे-तैसे कर युवती ने सलीम को वहां से भगा दिया। ज्यादा चोट लगने के चलते वह तेज नहीं भाग पाया और कुछ दूरी पर आरोपियों ने दौड़कर उसको पकड़ लिया और सिर पर सटाकर गोली भी मार दी।

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने सलीम के साथ अपनी बेटी को खूब पीटा है। रात में 2:45 बजे सलीम युवती के पास पहुंचा था। तभी युवती का भाई मोहसिन आया और दोनों को कमरे में बंद कर लिया। बताया गया कि दोनों को कमरे में बंद करके मोहसिन व उसके भाईयों ने पीटा। युवती को अपनी जान की परवाह नहीं थी, वह बार बार सलीम को वहां से भगाने की फिराक में थी।

 

युवती अपने भाईयों के सामने गिड़गिड़ाती रही कि सलीम को छोड़ दो। अगर आपको मारना है कि मुझे मार दो। इसकी कोई गलती नहीं है। लेकिन परिजनों ने उसकी एक नहीं सुनी। सलीम को मोहसिन ने गोली मारी है। युवती ने बताया कि दो साल से उनका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। दोनों शादी भी करना चाहते थे, लेकिन उसके भाई आपत्ति करते थे। मोहसिन सलीम से नफरत करता था और उसको मारने की धमकी भी दे चुका था। 
 
विज्ञापन

शुक्रवार को भी हुई थी पंचायत 
बताया गया कि शुक्रवार को भी युवती और सलीम के प्रेम प्रसंग को लेकर भूसा मंडी में पंचायत हुई थी। जिसमें मोहसिन ने साफ कहा था कि वह अपनी बहन की शादी सलीम से नहीं कर सकता। सलीम नहीं माना तो वह उसकी हत्या कर देगा। इस धमकी के बाद भी सलीम नहीं माना। युवती ने फोन किया तो वह रात में ही उनके घर पर पहुंच गया। जहां पर मोहसिन ने उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed