फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Honeymooning Robbery Accused Bride Arrested from Haridwar After Instagram Trail

Meerut: हनीमून पर गई लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, इंस्टाग्राम ने खोला ठिकाना, फिल्मी चुनौती पड़ गई भारी

Sat, 04 Jul 2026 03:09 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 04 Jul 2026 03:09 PM IST
सार

मेरठ के सरधना क्षेत्र में पेटीएम टीम लीडर लूटकांड की फरार महिला आरोपी ज्योति चौधरी को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। इंस्टाग्राम पर लगातार सक्रिय रहने से पुलिस को उसकी लोकेशन मिली।

विज्ञापन
Honeymooning Robbery Accused Bride Arrested from Haridwar After Instagram Trail
आरोपी ज्योति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सरधना क्षेत्र में पेटीएम कंपनी के टीम लीडर से लूट के मामले में फरार चल रही महिला आरोपी ज्योति चौधरी को पुलिस ने हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया। सोशल मीडिया पर फिल्मी अंदाज में पुलिस को चुनौती देने वाली आरोपी की गिरफ्तारी उसकी इंस्टाग्राम गतिविधियों के कारण संभव हो सकी। शादी के कुछ दिन बाद पति के साथ हरिद्वार घूमने पहुंची आरोपी की लोकेशन पुलिस ने तकनीकी निगरानी के जरिए ट्रेस कर ली।

विज्ञापन


शादी के बाद हनीमून पर गई थी आरोपी
सीओ आशुतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ज्योति चौधरी, निवासी गांव छुछाई, थाना किठौर की शादी 23 जून को मोहित नागर से हुई थी। शादी के बाद दोनों हरिद्वार घूमने गए थे। फरारी के दौरान भी ज्योति लगातार इंस्टाग्राम पर सक्रिय रही। इसी गतिविधि के आधार पर पुलिस को उसकी मौजूदगी का सुराग मिला और शनिवार सुबह उसे हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: गोली चलते ही कमरे में दौड़े परिजन, अंदर बिस्तर पर लहूलुहान पड़ी थी बेटी, चार भाइयों की इकलौती बहन थी अक्शा

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी थी शादी, लूट और चोरी में शामिल होने का आरोप
पुलिस जांच में सामने आया कि ज्योति की पहले बुलंदशहर जिले के ककोड़ थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर जाट निवासी सुनील उर्फ नीतू से भी शादी हो चुकी थी। पुलिस के अनुसार, वह रागनी कार्यक्रमों में नृत्य करती थी। पुलिस का दावा है कि महंगे शौक पूरे करने के लिए वह अपने वर्तमान पति के साथ लूट और चोरी की वारदातों में शामिल होने लगी।

वीडियो जारी कर दी थी पुलिस को चुनौती
लूटकांड में नाम सामने आने के बाद पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। इसी दौरान आरोपी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर फिल्मी अंदाज में कहा था, "शाका मारा जा सकता है, लेकिन पकड़ा नहीं जा सकता।" हालांकि, सोशल मीडिया पर लगातार सक्रिय रहना ही उसके लिए मुसीबत बन गया और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
 

12 जून को हुई थी लूट की वारदात
12 जून की रात मुजफ्फरनगर के रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव मुजाहिदपुर निवासी आकाश शर्मा, जो पेटीएम कंपनी में बड़ौत जोन के टीम लीडर हैं, बाइक से घर लौट रहे थे। सरधना क्षेत्र में रार्धना-पाली कांवड़ पटरी मार्ग स्थित पाली पुल के पास दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें रोककर मारपीट की और उनकी बाइक तथा मोबाइल फोन लूट लिया था। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि वारदात में एक युवती भी शामिल थी।

तीन आरोपी पहले ही हो चुके हैं गिरफ्तार
इस मामले में सरधना पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर चुकी है। अब महिला आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों और अन्य संभावित वारदातों के संबंध में भी जांच आगे बढ़ा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed