फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Home Guard Recruitment: Another candidate dies after being hospitalized due to deteriorating health while running.

होमगार्ड भर्ती : दौड़ते हुए हालत बिगड़ने पर भर्ती कराए गए एक और अभ्यर्थी की मौत

Wed, 16 Sep 2026 07:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 07:31 PM IST
विज्ञापन
Home Guard Recruitment: Another candidate dies after being hospitalized due to deteriorating health while running.
नोट:- हापुड़, शामली समेत अन्य केंद्रों के ध्यानार्थ
विज्ञापन

------------------------

हीट स्ट्रोक से 11 की बिगड़ी थी हालत, एक पूर्व सैनिक ने मंगलवार को तोड़ दिया था दम


माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। कैलाश प्रकाश स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित होमगार्ड भर्ती प्रक्रिया के तहत शारीरिक दक्षता परीक्षा के दौरान 11 अभ्यर्थियों की हालत बिगड़ गई थी। इनमें से अभ्यर्थी शामली निवासी पूर्व सैनिक अंकुज मलिक की मंगलवार को मौत हो गई थी। न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कराए गए दूसरे अभ्यर्थी हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर निवासी तरुण ने मंगलवार देर रात दम तोड़ दिया। उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जबकि अंकुज मलिक के शव का उसके शामली स्थित लिसाड़ गांव में ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। इधर, कैलाश प्रकाश स्टेडियम में बुधवार को भी अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता परीक्षा जारी रही।
विज्ञापन

मंगलवार को शामली, हापुड़, बागपत आदि जिलों से भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने पहुंचे 1017 अभ्यर्थियों से अलग-अलग चरण में दौड़ लगवाई गई थी। अभ्यर्थियों को निर्धारित 28 मिनट के भीतर 12 चक्कर लगाकर 4.8 किलोमीटर की दूरी तय करनी थी। भीषण गर्मी और उमस में दोपहर लगभग 12 बजे दूसरे, तीसरे और चौथे राउंड के दौरान एक के बाद अभ्यर्थियों की हालत बिगड़नी शुरू हुई थी। उन्हें एंबुलेंस की मदद से मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तरुण के ताऊ रामसिंह ने बताया कि उनका छोटा भाई अशोक कुमार हापुड़ के इंटर कॉलेज में संविदा पर शिक्षक पद पर कार्यरत हैं। तरुण की हालत बिगड़ने की सूचना पर वह मंगलवार को मेरठ पहुंचे। तरुण को पुलिस पहले जिला अस्पताल लेकर पहुंची थी। यहां से उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उसे न्यूटिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत बिगड़ने पर उसके दिल और दिमाग में परेशानी होने लगी थी।


न्यूटिमा अस्पताल के डॉ. संदीप गर्ग ने बताया कि हीट स्ट्रोक के कारण हालत बिगड़ने पर तरुण को इलाज के लिए लाया गया था। उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन उसकी मौत हो गई।

इनकी भी बिगड़ी थी हालत
होमगार्ड भर्ती के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा में दौड़ लगा रहे बागपत जनपद के अग्रवाल मंडी टटीरी निवासी शिवम, अस्फराबाद निवासी शौकीन, सिंघावली निवासी मोनू, शामली जनपद के मानपुर निवासी अर्जुन, शामली के झिंझाना निवासी रितिक, शामली के सलावर निवासी निशु, अंकित और सचिन की भी मंगलवार को हीट स्ट्रोक के कारण हालत बिगड़ गई थी।
-------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed