फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Holi's happiness turned into mourning due to the death of the soldier

Meerut News: जवान की मौत से मातम में बदल गई होली की खुशियां

Mon, 10 Mar 2025 02:19 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
Holi's happiness turned into mourning due to the death of the soldier
हस्तिनापुर। होली के त्योहार पर छुट्टी लेकर अपने घर आ रहे भारतीय सेना के जवान नितिन की मौत से परिवार में कोहराम मचा है। नितिन की हादसे में मौत होने से परिवार की होली के त्योहार की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

गांव सैफपुर कर्मचंदपुर निवासी भारतीय सेना के जवान नितिन की घर लौटने के दौरान शनिवार को मिर्जापुर में ट्रेन से गिरने के कारण मौत हो गई थी। हादसे की सूचना मिलने के बाद से ही गांव सहित आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है। वहीं परिवार के लोग नितिन की मौत की खबर के बाद से ही विलाप कर रहे हैं। नितिन 10 मैदानी तोपखाना रेजिमेंट असम में जवान के रूप में तैनात था। वह होली का पर्व परिवार के साथ मनाने के लिए छुट्टी लेकर घर आ रहा था। थाना क्षेत्र के अघवार व झिंगुरा स्टेशन के बीच शनिवार को सुबह ट्रेन से गिरकर सेना के जवान नितिन कुमार की मौत हो गई। स्थानीय पुलिस ने शव के पास से मिले आईकार्ड को वाराणसी आर्मी कैंप भेजा। शव की पहचान होने के बाद मेरठ के सैफपुर कर्मचंदपुर में उसके परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने बताया कि उसके शव को लेने के लिए परिजन रवाना हो गए हैं। सोमवार को उसका शव गांव पहुंचने की संभावना है। नितिन की छह साल की एक बेटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed