{"_id":"56ef11c14f1c1bd047f15190","slug":"holi-news-meerut","type":"story","status":"publish","title_hn":"फाल्गुनी रंग, तन-मन मलंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फाल्गुनी रंग, तन-मन मलंग
अमर उजाला ब्यूरो/मेरठ
Updated Mon, 21 Mar 2016 02:41 AM IST
विज्ञापन
होली मिलन समारोह में मौजूद महिलाएं।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासी होली की मस्ती में डूब गए हैं। फाल्गुनी मौसम में तन, मन रंग गया है। हर ओर रंगों के पर्व की धूम मची है। लोग एक-दूसरे को अबीर और गुलाल लगाकर पर्व की शुभकामनाएं दे रहे हैं। रविवार को शहर के महिला और अन्य सामाजिक संगठनों ने होली मनाई। गीत और संगीत के कार्यक्रम आयोजित किए गए। लोगों ने परिवार संग कार्यक्रम में हिस्सा लिया और जमकर मस्ती की। शाइनिंग स्टार लेडीज क्लब का कार्यक्रम गढ़ रोड स्थित एक होटल में आयोजित किया गया।
शुभारंभ क्लब संस्थापक शालू गुप्ता ने किया। सभी मेंबर्स को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। क्लब अध्यक्ष डॉ. अनीता पुंडीर व सचिव मिताली शर्मा ने सदस्याओं का स्वागत किया। सीमा मेहरोत्रा, रुपाली और सपना करनवाल ने गेम्स खिलाए। रितु जैन, पूजा सिंघल ने पुरस्कार दिए। सदस्याओं ने रंग, गुलाल के अलावा फूलों से भी होली खेली। होली के पटाखे चलाए। होली के गीतों पर डांस भी किया। अंताक्षरी, गेम्स, होली तंबोला का भी आनंद लिया। मंजू गर्ग, सुषमा शर्मा, निशा बग्गा, आशा भाटिया, स्वाति सचदेवा, इतिका व मिताली ने सहयोग दिया। संचालन मंजू हरकुट,भावना कुमारा, अलका गुप्ता व शैली ने किया।
कंपनी बाग में बोले, हैप्पी होली
योग विज्ञान संस्थान की सदस्याओं ने कंपनी बाग में होली मनाई। सदस्याओं ने होली का तंबोला खेला। साथ ही विंटेज कार की सवारी का आनंद लिया। होली के गीतों पर अंताक्षरी का भी आनंद लिया और नाव में सवारी क रके पार्क का भ्रमण किया। संस्थान प्रमुख सीमा अदलखा ने सदस्याओं को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। निशा, प्रोमिला सिंह, अंजू पांडे, आशा सहित अन्य सदस्याएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन
मूकबधिर बच्चों संग खेली होली
भारत विकास परिषद् हस्तिनापुर प्रांत का होली मिलन समारोह रविवार को मनाया गया। संस्था सदस्यों ने कैंट स्थित मूकबधिर विद्यालय में होली मनाई। शुभारंभ परिषद् के अध्यक्ष समीर अग्रवाल ने किया। मूकबधिर बच्चों ने खूबसूरत नृत्य की प्रस्तुति दी। बच्चे राधाकृष्ण बनकर मंच पर आए और फूलों की होली का चित्र सजाया। चित्रकला प्रतियोगिता के विजेता श्रीराम सरस्वती शिशु मंदिर के छात्रों को सम्मानित किया।
इसमें मनीषा शर्मा, डोली शर्मा व हुमैरा परवेज ने पुरस्कार पाया। हिरा परवेज, त्रिलोक चंद जोशी व वैभवी को भी सम्मानित किया गया। अंत में सभी बच्चों को उपहार बांटे गए। अधीर मांगलिक, श्रीगोपाल सिंघल, संदीप कुमार, उमेश चंद अग्रवाल, सुधेश शर्मा, राजेश अग्रवाल, समीर अग्रवाल, प्रीति अग्रवाल, तृप्ति मित्तल व सुरभि वर्मा ने सहयोग दिया। संयोजक संजय मित्तल ने सभी का आभार प्रकट किया। संचालन परिषद् सचिव सरल माधव ने किया।
हर्बल रंगों से खेलें होली
क्रिएटिव ग्रुप का होली मिलन समारोह साकेत में आयोजित किया गया। सदस्याओं ने अनारकली सूट और जैकेट पहनकर होली का आनंद लिया। मुख्य अतिथि कैंट बोर्ड उपाध्यक्ष बीना वाधवा रहीं। क्लब की ओर से डॉ. मंजू गुप्ता ने मुख्य अतिथि को गुलाल लगाकर स्वागत किया। डॉ. मंजू गुप्ता ने सभी बहनों को हर्बल रंगों से होली खेलने के बारे में बताया। क्लब अध्यक्ष डॉ. अनुभूति चौहान ने सभी को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं।
एकता गुप्ता, बॉबी, सोनी, मनीषा, कनक, आइशा व साराक्षी ने होली के गीतों पर डांस किया। सोनी ने गेम्स कराए। होली का स्पेशल तंबोला मोनिका ने खिलाया। मोना व एकता ने सरप्राइजिंग गेम्स कराए। अंत में सभी ने डांस का आनंद लिया। विशाखा, तरुणा, लीना, डॉ. हिमानी व गुरप्रीत सदस्याएं मौजूद रहीं।
सुरों से की रंगों की वर्षा
स्वरसुधा संगीत संस्थान के कलाकारों ने रविवार को सुरों से रंगों की बौछार की। पीपीपी कांफ्रेंस हॉल में स्वरसुधा के कलाकारों का होली मिलन समारोह हुआ। शुभारंभ शिवभजन ओम नम. शिवाय से हुआ। इसके बाद कलाकारों ने रंग लेके दिवाने आ गए, रंग डारो न श्याम, रंग बरसे, झनन झनन झन झांझर बजे, होलिया में उड़े रे गुलाल आदि गीत गाए। अभिलाषा ने ‘होली खेलत मैं तो हारी’ गीत गाया। अनुभूति ने जो श्याम आएंगे और राधा ने मोहे छोड़ो गिरधारी भजन गाया। सावनी व सुहानी ने होली गीत पर नृत्य कर दर्शकों को अभिभूत कर दिया। अनुज व ऋचा बैनर्जी ने युगल नृत्य किया।
इस अवसर पर राजा, संजना, अखलाक, अभिलाषा, पारुल, विभूति, रीतेश, राधा, रमित, दीपांशु, विवेक, सुधीर, अनुज, जितेंद्र, गुलजार, शुभांक ने भी प्रस्तुतियां दीं। कलाकारों के साथ ढोलक पर अश्वनी, तबले पर प्रशांत, ठपली पर राहुल ने संगत दी। संचालन लारेंस ने किया। आयोजन के संयोजक मनीषा जौहरी व राकेश जौहरी ने अतिथियों का स्वागत किया। डॉ. सुब्रतो सेन ने आभार प्रकट किया।